
नॉर्वे में 26 घंटे का दिन लागू करने का प्लान तैयार 26 HOUR day
नॉर्वे ने 26 घंटे के दिन की एक हैरान करने वाली योजना का खुलासा किया है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने परिवार के साथ अधिक वक्त बिताने या भी एक नई भाषा सीख सकें। देश के आर्कटिक उत्तर इलाके में घड़ियों की सुई को 12 की बजाय 13 तक बढ़ाने की योजना है। नॉर्वे का एक शहर वॉड्सो 26 घंटे के दिन की योजना को लागू करना चाहता है। रूस की सीमा के करीब स्थित ये शहर कम आबादी की समस्या से जूझ रहा है। शहर प्रशासन इस नए प्लान से लोगों को आकर्षित करने की उम्मीद कर रहा है।

वॉड्सो की मेयर वेंचे पेडर्सन ने यूरोपीय कमीशन को इस बारे में एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें आग्रह किया गया है कि नॉर्वे के इस क्षेत्र को 24 के बजाय 26 घंटे के दिनों वाला समय क्षेत्र बनाने में सक्षम किया जाए। पेडरसन ने बताया कि दिन में 26 घंटे होने से लोगों को मछली पकड़ने, शिकार करने, नई भाषाएं सीखने या फिर परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए अधिक समय देगा। उन्होंने इसका नाम मोरटाइम प्रोजेक्ट रखा है। कमीशन को लिखे पत्र में कहा गया है कि हमारे मोरटाइम प्रोजेक्ट के माध्यम से हमारा लक्ष्य जीवन के इस अनोखे तरीके का जश्न मनाना है।