3 Words Resignation Letter इंटरनेट पर कई बार ऐसी चीजें वायरल होने लगती हैं जिन्हें एक नजर में देखकर मजा आ जाता हैे। ऐसा ही एक रेजिग्नेशन लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तीन ही शब्दों में पूरी बात कह दी गई।
3 Words Resignation Letter तीन शब्दों में ही दे दिया बॉस को इस्तीफा

- इंटरनेट पर कई बार अजीबो-गरीब ऐप्लिकेशन या लेटर वायरल हो जाते हैं जिन्हें पढ़कर पूरा मजा आता है। अब एक ऐसा रेजिग्नेशन लेटर वायरल हो रहा है जिसमें पढ़ने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन लोगों को काफी मजा आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस त्याग पत्र को पढ़कर लोग आनंद ले रहे हैं। इस शख्स ने तीन शब्दों में ही बॉस को इस्तीफा थमा दिया।

- 3 Words Resignation Letter लोग जब इस्तीफा देते हैं तो अपने अंदाज में इसका मैटर तैयार करते हैं। इसमें कम से कम लोग अपने बॉस या कंपनी को धन्यवाद देते हैं। अपना अनुभव भी शेयर करते हैं। कई बार इस्तीफा देने की वजह भी बताई जा रही है। लेकिन इस लेटर में केवल डियर सर के बाद ‘बाय-बाय सर’ ही लिखा गया है। ट्विटर पर कावेरी नाम की यूजर ने इस लेटर की तस्वीर शेयर की।

3 Words Resignation Letter इस रेजिग्नेशन लेटर को पढ़कर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं। लोगों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। सुभाष नाम के यूजर ने लिखा, मेरे ऑफिस में भी ऐसा ही हुआ। एक शख्स ने लिखा, आई ऐम रिजाइन। इसके बाद नीचे साइन करके निकल गया।
पढ़िए रोचक खबर – बॉयफ्रेंड ने कर दिया कांड https://shininguttarakhandnews.com/live-in-relation-cheat/

