Frozen Cave Lion साइबेरिया में हजारों साल पुराने शेर के शावक का जमा हुआ जीवाश्म मिलने के बाद प्रकृति ने एक बार फिर से विज्ञान को हैरान कर दिया है. ये शेर का हजारों साल पुराना शावक साइबेरिया के एक पर्माफ्रॉस्ट में पाया गया है. प्रकृति के गोद में ये शावक इतनी अच्छी तरह संरक्षित है कि इसकी मूंछें भी अच्छी तरह से देखी जा सकती हैं… शेर के शावक का ये जीवाश्म 28 हजार साल पुराना बताया जा रहा है. इस संबंध में स्वीडन के शोधकर्ताओं का कहना है कि शावक का उपनाम स्पार्टा है, जो हिमयुग जानवरों में सबसे अच्छी तरह संरक्षित है. उसके दांत, त्वचा और कोमल ऊतक सभी बर्फ के कारण ममीफाइड हो गए.
Frozen Cave Lion यहां 40,000 साल पुराने जीवाश्म भी पाए गए

- Frozen Cave Lion इसे 2018 में यहां के स्थानीय निवासी बोरिस बेरेज़नेव द्वारा खोजा गया था. बोरिस विशाल दांतों की तलाश में था, इसी दौरान ये शावक का जीवाश्म मिला था. वन्यजीवों का शिकार और व्यापार प्रतिबंधित होने के कारण दांतों के शिकारी बर्फीले इलाकों में प्राचीन हाथी दांत खोजते हैं. पिछले कुछ वर्षों में साइबेरिया के लोगों द्वारा 40 हजार साल पुराने जानवरों के जीवाश्म भी खोजे गए हैं. यहां खोजे गए जानवरों में ऊनी गैंडों, भेड़ियों, भूरे भालू, घोड़े, और बाइसन शामिल हैं, जिन्हें पर्माफ्रॉस्ट से बाहर निकाला गया है. ये बर्फ के मैदान कभी इन जानवरों का घर थे

- Frozen Cave Lion इन बर्फीले मैदानों में इन जानवरों के जीवाश्म मिलने के बाद ये माना जा रहा है कि ये बर्फ के मैदान किसी समय में बड़े स्तनधारियों का घर हुआ करते थे. प्राचीन जानवरों के अस्तित्व के सबसे बड़े सबूत पर्माफ्रॉस्ट में पाए गए ममीकृत शरीर ही होते हैं. उनके जमे हुए शरीर आधुनिक शेरों के ही समान दिखते हैं. हालांकि ये मोती त्वचा वाले होते थे और इनके शरीर पर ज्यादा बाल नहीं थे. वहीं अफ्रीकी शेरों में पाए जाने वाले गर्दन के बाल इन गुफा शेरों में नहीं हैं.गुफा की पुरानी पेंटिंग में भी इन पर बाल देखने को नहीं मिलते हैं.
आपके फेसबुक व्हाट्सएप की जासूसी कौन कर रहा , जानते हैं ? https://shininguttarakhandnews.com/facebook-profile-hacking-tricks/

