Right way to drink milk अब बात सेहत और सुरक्षा की करते हैं। हमारे देश में दूध पीने की आदत अमूमन सभी को होती है। हर उम्र के लोग अलग अलग समय पर दूध पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दूध पीने का सही समय क्या है ? आप किसी भी समय दूध पीते हैं तो आज से कर दीजिए बंद. दरअसल, दूध पीने का सही समय आपको जरूर पता होना चाहिए, ताकि आपको दूध पीने का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले

- Best time to drink milk : दूध ऐसी चीज है जिसे इंसान पैदा होने से लेकर बूढ़ा होने तक पीता है. दूध अपने पोषक तत्वों के चलते भारतीय समुदाय में हर मां का फेवरेट बना हुआ है. इसमें मौजूद कैल्शियम, थायमिन, निकोटिनिक एसिड, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व हड्डियों, मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और दांतों के लिए अच्छे कहे जाते हैं. लेकिन दूध पीने का सही समय क्या है. दूध किस समय पिया जाए ताकि वो शरीर को सभी तरह से फायदा पहुंचा सके. इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट की राय अलग अलग है. चलिए जानते हैं कि दूध पीने का सही समय क्या है.

Right way to drink milk Right way to drink milk दूध पीने का सही समय है ये
Right way to drink milk हेल्थ एक्सपर्ट उम्र और शारीरिक जरूरत के लिहाज से अलग अलग समय पर दूध पीने की वकालत करते हैं. दरअसल उम्र के साथ शरीर की जरूरतें और हेल्थ कंडीशन (पाचन शक्ति) बदल जाती हैं. जैसे किसी को अच्छी नींद के लिए दूध चाहिए तो किसी को हड्डियों की मजबूती के लिए दूध की जरूरत है. किसी को बॉडी बनाने के लिए दूध पीना है तो किसी को दूध के रूप में कैल्शियम की खुराक चाहिए. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि किस समय किसे दूध पीना चाहिए.

- Right way to drink milk बच्चों की बात करें तो बच्चों को सुबह के समय दूध देना सही रहता है. दरअसल बच्चों को सुबह सुबह फुल क्रीम दूध देना चाहिए जिससे उनकी दिन भर की कैल्शियम की जरूरतें पूरी सकें. वो लोग जिनकी उम्र ज्यादा है और जिनका मेटाबॉलिज्म यानी पाचन शक्ति कमजोर है, उन्हें सुबह के समय दूध ना पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि सुबह दूध पीने पर पूरे दिन पेट में भारीपन महसूस होता है.

- Right way to drink milk बुजुर्ग लोग कम एक्टिव रहते हैं इसलिए उन्हें सुबह की बजाय शाम को दूध पीना चाहिए और वो भी गाय का दूध क्योंकि वो हल्का और सुपाच्य होता है. रात में दूध उन लोगों को पीना चाहिए जिनको रात को नींद सही से नहीं आती और जिनका पेट सही से साफ नहीं होता. रात में दूध पीने से शरीर में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड रिलीज होता है जिससे नींद आने में मदद मिलती है. रात को दूध पीने से तनाव में कमी आती है और रात को भूख भी नहीं लगती.यहां ये ध्यान रखने वाली बात है कि जो लोग डायबिटीज से ग्रस्त हैं, उनको रात में दूध नहीं पीने की सलाह दी जाती…
आपके फेसबुक व्हाट्सएप की जासूसी कौन कर रहा , जानते हैं ? https://shininguttarakhandnews.com/facebook-profile-hacking-tricks/

