Brutal love Story : उसने बेवफ़ा बॉयफ्रेंड के लाश की बिरयानी बना दी ! 1 Truth

Brutal love Story   बिरयानी जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अगर आपको पता चले कि जिस टेस्टी बिरयानी को आप खा रहे हैं उसमें मिलाया गया है ह्यूमन फ्लेश यानी इंसानी मांस तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा हो चुका है कुछ लोगों के साथ। जिस बिरयानी को यूएई ( UAE) में कुछ लोगों ने मजे से खाया, उस बिरयानी में मिलाए गए थे एक लड़के की लाश के छोटे-छोटे टुकड़े

Brutal love Story   लाश की बिरयानी बनाने वाली गर्लफ्रेंड

Brutal love Story
Brutal love Story
  • Brutal love Story 30 साल की एक लड़की यूएई में एक लड़के साथ 7 साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों के बीच काफी प्यार था, लेकिन कुछ समय से लड़के ने इससे दूरियां बनानी शुरू कर दी थी। लड़की ने सच्चाई जानने की कोशिश की तो उसके होश उड़ गए। लड़के का यूएई में ही एक दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था। जब उसने अपने बॉयफ्रेंड से इस बारे में बात की तो दोनों में झगड़ा हो गया और उसके बाद वो लड़की से अलग रहने लगा।

    Brutal love Story  घर में बुलाकर किया बॉयफ्रेंड का कत्ल
Brutal love Story
Brutal love Story
  • Brutal love Story  कुछ दिनों बाद इस लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को अपने घर खाने पर बुलाया जहां ये अकेली रहती थी। बातों-बातों में एक बार फिर दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई और लड़की ने चाकू से लड़के का कत्ल कर डाला। अब अपार्टमेंट में लड़की लाश के साथ अकेली थी। घर में खून ही खून पड़ा हुआ था। पूरी रात लड़की ने लाश के साथ ऐसे ही बिताई। अगले दिन सुबह भी घर का दरवाजा बंद करके ये लाश के साथ बैठी हुई थी। तभी लड़का को मोबाइल पर उसकी एक सहेली का फोन आता है… हाय मैं तेरे घर आ रही हूं तुझसे मिलने ! ये सुनते ही आरोपी लड़की के होश उड़ गए उसने अपनी दोस्त को मना करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी।
    Brutal love Story  बाजार से लेकर आई बड़े-बड़े बर्तन
  • Brutal love Story ट्रिंग-ट्रिंग… थोड़ी देर में डोर बेल बजती है… लड़की दरवाजा खोलती है। सामने इसकी एक दोस्त होती है। ये उसे अंदर लेकर आती है। दरअसल फ्रेंड के फोन आने के तुरंत बाद ये ये लड़की पूरे घर की सफाई में जुट जाती है। घर से खून के दाग धब्बे मिटाती है और लाश को स्टोर रूम में बंद करके रखती है। ये अपनी सहेली के साथ कॉफी पीती है, बातें करती हैं। ऐसा लगता है जैसे घर में कुछ हुआ ही नहीं। जब इसकी फ्रेंड वापस चली जाती है तो ये लड़की भी घर बंद करके अपने दूसरे अपार्टमेंट में जाती है। वहां जाकर कुछ पैसे की व्यवस्था करती है। उसके बाद ये मार्केट से कुछ सामान खरीदती है। जैसे बड़े-बड़े कुछ बर्तन, बड़ा चाकू, आरी, प्रेशर कुकर, मीट ग्राइंडर और एक गैस।

    Brutal love Story  हड्डियों को पीसकर बनाया पाउडर

Brutal love Story  ये सारा सामान लेकर ये अपने अपार्टमेंट में वापस लौटती है। सबसे पहले आरी की मदद से ये अपने बॉयफ्रेंड की लाश को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटती है। उसके बाद लाश के टुकड़ों को बड़े-बड़े बर्तनों में रखकर पानी डालकर गैस में कई घंटों तक पकाती रहती है। जब मांस पककर हड्डियों से अलग होने लगता है तो ये हड्डियों को एक अलग बर्तन में निकालती है और मांस को ब्लेंडर में डालकर एकदम बारीक कर लेती है। इसके बाद ग्राइंड किए हुए इंसानी मांस को ये चावलों के साथ प्रेशर कुकर में पकाने के लिए डालती है। ऊपर से ये उसमें बिरयानी मसाला और दूसरे मसाले डालकर उसका टेस्ट बढ़ाने की कोशिश करती है।


Brutal love Story   4 दिन तक पकी इंसानी मांस की बिरयानी

Brutal love Story  ये लड़की चार दिन तक अपार्टमेंट के अंदर इसी तरह लाश को ठिकाने लगाने की व्यवस्था करती रहती है। इस बीच ये हड्डियों को पहले ओवन में भून लेती है और फिर उन हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लेती है। सबसे पहले ये इस पाउडर को अलग-अलग नालियों में बहकर आती है। उसके बाद चावल और इंसानी मांस से तैयार बिरयानी को पास ही में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे पाकिस्तान मजदूरों में बांटकर आ जाती है।
Brutal love Story  लड़की ने मिटाए कत्ल के सारे सबूत

Brutal love Story इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के तमाम सबूत मिटा दिए थे। लाश के टुकड़ों की बिरयानी मजदू खा चुके थे। हड्डियां पाउडर बनकर नाली में जा चुकी थीं। खून के दाग धब्बे मिटा दिए थे। लड़के सारे डॉक्य़ूमेंट्स और मोबाइल को ये आग लगाकर जला चुकी थी। इसे लगा था कि अब इसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन जब वो कई दिनों तक अपने परिवार के पास वापस नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाई। वो लड़का और ये लड़की सालों से रिलेशन में थे इसलिए सबसे पहले पुलिस ने इस लड़की से पूछताछ की, लेकिन लड़की साफ मुकर गई।

एक दांत से खुला बिरयानी का राज

Brutal love Story  पुलिस के पास कोई सबूत भी नहीं थे कि आखिर लड़का गया कहां। पुलिस ने जब पड़ोसियों से पूछताछ की तो एक हैरान करने वाली बात पुलिस को पता चली। पड़ोसियों ने बताया कि चार दिन तक लड़की के अपार्टमेंट से बेहद गंदी बदबू आती रही, लेकिन इस बात के सबूत अभी भी पुलिस के पास नहीं थे। लड़की के घर की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। जब पुलिस ने उन नए बर्तनों और ब्लेंडर को देखा तो पुलिस ने उसे चेक किया। बस वहीं मिला पुलिस को सबूत। दरअसल लड़के का एक दांत मीट ग्राइंडर में फंस गया था, जो इस लड़की को नजर ही नहीं आया। इसके बाद पूरा केस खुलता ही चला गया।

उत्तराखंड में धार्मिक घोटाला – शर्मनाक है मामला https://shininguttarakhandnews.com/maharaj-on-curruption-chamoli/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.