Rewa Girl Leptop परीक्षा पे चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमपी के कई छात्रों से बात की है। इस दौरान रीवा की लड़की रेणुका मिश्रा से भी पीएम मोदी ने बात की है। एकलव्य ने दिव्यांगों के लिए एक खास डिवाइस बनाई है। बिना हाथ वाले दिव्यांग इस डिवाइस को पैर से चला सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के दौरान दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस डिवाइस को देखा है। इसके साथ ही इस उपकरण के बारे में रेणुका मिश्रा के साथ चर्चा की है।
Rewa Girl Leptop रेणुका मिश्रा रीवा केंद्रीय विद्यालय की छात्रा

Rewa Girl Leptop रेणुका मिश्रा की सफलता पर विद्यालय को गर्व
Rewa Girl Leptop दरअसल, हाथ नहीं रहने पर दिव्यांगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती गैजेट को चलाना होता है। रेणुका मिश्रा ने उस दर्द को समझा है। रेणुका ने दिव्यांगों की परेशानी को देखते हुए ही एकलव्य डिवाइस को डिजाइन किया है। एकलव्य की मदद से दिव्यांग पैर से भी लैपटॉप चला सकेंगे। इससे उनके कार्य बाधित नहीं होंगे। सारे ऑनलाइन काम वह खुद कर सकेंगे।

- रेणुका मिश्रा ने दिव्यांगों के लिए जो डिवाइस तैयार की है, वह कंप्यूटर माउस की तरह दिखता है। इस डिवाइस की वजह से दिव्यांग आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उनकी किसी पर निर्भरता नहीं रहेगी। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि रेणुका शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज है। हमेशा इनोवेटिव काम करते रहती है। रीवा शहर के सिरमौर चौराहा स्थित पीके स्कूल के पास उरहट की निवासी है।

- Rewa Girl Leptop वहीं, परीक्षा पे चर्चा के दौरान दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रदर्शनी भी लगाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी में जाकर एकलव्य डिवाइस को देखा है। इसके साथ ही इसे बनाने वाली रेणुका मिश्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है। स्कूल की शिक्षिका रविता पाठक ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत हर्ष की बात है कि पीएम मोदी ने रेणुका मिश्रा से बात की है।
मुख्यमंत्री की नसीहत – बच्चे बोले थैंक्यू सर https://shininguttarakhandnews.com/pariksha-pe-charcha-dhami/

