Ajab Gajab News अजब है हमारा देश और गजब हैं यहाँ के लोग , अब जो खबर हम आपको बता रहे हैं वो आपको हैरान भी करेगी और गुदगुदाएगी भी , दरअसल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पीएम आवास योजना के तहत घर बनने की बजाय टूट गया। यहां 4 मामला ऐसा सामने आया, जहां योजना की किस्त खाते में आते ही पत्नियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। अब पति रिकवरी नोटिस लेकर घूम रहे हैं।
Ajab Gajab News प्रेमी संग फरार हो गई पत्नियां – वजह है आवास योजना

- Ajab Gajab News केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य लोगों को अपने घर तैयार करना और इसमें आर्थिक मदद करना था। लेकिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में इस योजना के तहत घर बनने की बजाय टूट ही गया। दरअसल, इस योजना के तहत 50 हजार रुपये की पहली किस्त जारी हुई तो पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। आश्चर्यजनक है कि ऐसा एक नहीं, बल्कि चार-चार मामला सामने आया है।

- Ajab Gajab News बाराबंकी में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पीएम आवास को लेकर 16 हजार लोगों को पहली किस्त जारी हो चुकी है। अब इसमें से 40 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने किस्त मिलने के बाद काम शुरू नहीं कराया। जब जांच की प्रक्रिया शुरू हुई तो यह बात सामने आई कि 4 घरों में पत्नियां पैसे लेकर प्रेमी संग फरार हो गईं।

- Ajab Gajab News बाराबंकी में सिद्धौर, जैदपुर, बंकी, बेलहरा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर यह मामला सामने आया है। यह पूछे जाने पर कि किस्त मिलने के बाद अभी तक निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं कराया? सभी जगहों पर पति ने बताया कि उनकी पत्नियां पैसे मिलते ही प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं। अब इन मामलों की जांच की जा रही है। अब ऐसा मामला सामने आने के बाद से जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधिकारी परेशान हैं कि इन महिलाओं से रिकवरी कैसे की जाए। इनके पतियों ने कहा है कि दूसरी किस्त रोक दी जाए। विभाग आगे इन सभी से रिकवरी करने के बाद से ब्लैक लिस्ट कर देगा, जिससे यह दोबारा आवेदन भी नहीं कर सकेंगे।
‘अंग लगा दे- मुझे रंग लगा दे’ पाक लड़कियां वायरल वीडियो देखिये https://shininguttarakhandnews.com/romantic-dance-viral/

