Ayodhya Ram Mandir अयोध्या से करीब 373 किमी दूर नेपाल की गंडकी नदी से लाए गए शालिग्राम पत्थर रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं । गुरुवार सुबह शालिग्राम पत्थर की 2 भारी भरकम शिलाएं अयोध्या पहुंची तो भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई । लोग शिलाओं की पूजा अर्चना करने लगे । बता दें कि अयोध्या में जारी राममंदिर निर्माण में श्रीराम की मूर्ति इन्ही शालिग्राम शिलाओं से बनेगी । हिंदू धर्म में शालिग्राम शिलाओं का विशेष महत्व है और शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है ।
Ayodhya Ram Mandir नेपाली शालिग्राम से बनेगी श्रीराम की भव्य प्रतिमा

- Ayodhya Ram Mandir करीब 7 दिनों और 373 किमी की यात्रा कर अयोध्या पहुंचने वाली शालिग्राम शिलाएं बेहद पुरानी हैं । ऐसा माना जाता है कि ये पत्थर करीब 6 करोड़ साल पुराने हैं । वहीं इनका पौराणिक रूप से भी अपना महत्व है। बता दें कि शालिग्राम शिलाओं को चूना पत्थर या लाइम स्टोन भी कहते हैं । वहीं इनकी भौगोलिक विशेषता की बात की जाए तो ये पत्थर लाखों–करोड़ों साल पुराने माने जाते हैं जबकि इन्हे कई लाख करोड़ साल तक भी सुरक्षित रखा जा सकता है । ये शिलाएं समुद्र तलों से चिपके रहते हैं और काफी भारी भरकम रूप में पाए जाते हैं ।
Ayodhya Ram Mandir बता दें कि रामलला की मूर्ति शालिग्राम की शिलाओं को लाने के लिए काफी समय से रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट और वीएचपी प्रयास कर रहे थे । वहीं नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री आदि के सहयोग से जनकपुर में काली नदी से ये पत्थर निकाले गए थे । बता दें कि इन शालिग्राम शिलाओं में से एक शिला का वजन 26 टन है जबकि दूसरी शिला का वजन 14 टन है । ये शालिग्राम शिलाएं नेपाल से 26 जनवरी को रवाना हुईं थीं ।
Ayodhya Ram Mandir राममंदिर में भगवान राम की मूर्ति बनाने में लगने वाली शालिग्राम शिलाओं का पौराणिक रूप से विशेष महत्व है । हिंदू धर्म में शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं । यही वजह है कि शालिग्राम पत्थर से भगवान श्री राम–माता सीता की मूर्ति के अलावा लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्ति बनाने का फैसला किया गया है । बता दें कि नेपाल से लाई गईं शिलाओं को जांच के बाद मूर्ति बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा । नेपाल से लाई जा रही 2 शिलाओं में से एक का इस्तेमाल गर्भगृह में बनने वाले श्री राम की मूर्ति बनाने में किया जाएगा ।
1 घंटे में पागल करने वाला ये है दुनिया का सबसे शांत कमरा https://shininguttarakhandnews.com/quietest-room-mystery-world/

