Amazing Spy Gadgets 15 दिन पहले अमेरिकी एयर स्पेस में चीनी जासूसी गुब्बारे दिखे. पेंटागन ने इसकी रिपोर्ट दी. कुछ घंटों के बाद इसको मार गिराया गया. इसके बाद कुछ और संदिग्ध वस्तुएं आसमान में उड़ती हुई दिखीं. अमेरिका ने तीन बैलून मार गिराए हैं. अब इसके मलबे की जांच हो रही है. लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि कुत्ते की पॉटी भी जासूसी कर सकती है, कोयला भी जासूसी कर सकता है. सुनने में ये सब थोड़ा अजीब लगता है मगर ये सही है.
Amazing Spy Gadgets बैलून से जासूसी

- Amazing Spy Gadgets इतिहास में इसका कोई स्पष्ठ उल्लेख नहीं मिलता कि जासूसी कब से शुरू हुई. लेकिन इनका सदियों पुराना इतिहास रहा है. जासूसी बैलून का इस्तेमाल तो 1794 में फ्रांसीसी क्रांतिकारी युद्धों के दौरान ऑस्ट्रियन और डच सैनिकों के खिलाफ फ्लेरस की लड़ाई में इनको शुरू किया गया था. इतिहास में टोही गुब्बारों (SPY Balloon) का सबसे पहले उपयोगकर्ता फ्रांसीसी ही हैं. इनका उपयोग 1860 के दशक में अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान भी किया गया था.
बटन कैमरा, मॉडल F-21, 1970

Amazing Spy Gadgets - Amazing Spy Gadgets आज भले ही आपको ये सुनने में ऐसा लग रहा होगा कि ये कोई बड़ी बात नहीं है. 1970 में जब बटन कैमरा आया तो इससे खूब जासूसी की गई. ये आराम से आपके कोट में फिट हो जाता था. इसका रंग ऐसा ही होता था जैसे आपके बटन का रंग होगा. ज्यादातर काला रंग ही होता था. सोवियत संघ, यूरोप और अमेरिका में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया था.
कुत्ते की पॉटी में ट्रांसमीटर, circa 1970

Amazing Spy Gadgets
- आप कुत्ते की पॉटी देखकर भला इसे छूना चाहेंगे. कतई नहीं. लेकिन ये साधारण पॉटी नहीं थी. ये जासूसी करती थी. इसमें एक ट्रांसमीटर छिपा होता था. यह उपकरण 1970 के दशक के दौरान CIA द्वारा जारी किया गया था. इसने हवाई हमलों और टोही के समन्वय के लिए एक रेडियो संकेत प्रेषित किया था.
स्पाई लिपिस्टिक
Amazing Spy Gadgets महिलाओं के बैग में लिपिस्टिक न हो ऐसा हो नहीं सकता. लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता इससे जासूसी भी हो सकती है. इस लिपस्टिक को शीत युद्ध के दौरान केजीबी ने डिजाइन और इस्तेमाल किया गया था. यह घातक लिपिस्टिक .177-कैलिबर राउंड फायर करने में भी सक्षम थी. बाग बगीचे में पेड़ तो खूब होते हैं. इन्हीं पेड़ों में से एक पेड़ जासूसी भी करता है. जी हां, पेड़ के तने के अंदर मशीन लगाई जाती है. कहीं से पता भी नहीं चलता. CIA ने इसे डिज़ाइन किया था. यह ट्री स्टंप एक सोवियत बेस के पास रखा गया था

गुदा के अंदर डिवाइस
- Amazing Spy Gadgets ये बेहद खतरनाक ट्रिक थी जासूसी की. ये एक कैप्सूल के आकार की डिवाइस होती थी. जिसके अंदर छोटे-छोटे हथियार होता थे. इसको अपने गुदा (Rectum) के अंदर डालकर किसी भी जासूसी करने वाली जगह में आसानी से घुसा जा सकता है.
पांच सौ की नोट पर बड़ी खबर – तुरंत पढ़िए https://shininguttarakhandnews.com/rbi-rule-on-500-rupee/

