देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

CM in Champawat राज्य सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर चंपावत जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में अभिनंदन रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य लोग शामिल हुए। स्थानीय जीआइसी चौक से गोरलचौड़ मैदान तक निकली आभार रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय टम्टा भी शामिल हुए। उन्होंने खुली जीप में रैली के साथ चलकर जनता का अभिवादन किया।
CM in Champawat 4884.21 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

CM in Champawat मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलक्ट्रेट परिसर चम्पावत में जनपद चंपावत के विकास हेतु 4884.21लाख की कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें से 4628.36 लाख की लागत की 8 योजनाओं का शिलान्यास तथा 255.85 लाख की 2 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन कल्याण एवं सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं त्वरित ढंग से हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं।

- CM in Champawat शिलान्यास की गई योजनाओं में 35 लाख रुपये की लागत राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में महिला छात्रावास का निर्माण, 1800 लाख की लागत से जनपद के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत का भवन निर्माण कार्य, 1600 लाख की लागत के राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर का भवन निर्माण कार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत में एप्रोच रोड का निर्माण कार्य लागत 101.47 लाख रुपये, जनपद चंपावत के अंतर्गत ग्राम डड़ा बिष्ट (कुलेठी) चंपावत में 357.95 लाख स्वीकृत लागत से बनने वाले हेलीपोर्ट निर्माण कार्य के साथ ही 131.19 लाख की लागत के एबॉट माउंट लोहाघाट में हेलीपोर्ट विकसित किए जाना शामिल है।

- CM in Champawat मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में राज्य योजना अंतर्गत जनपद के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत धोन ड्यूरी मोटर मार्ग से बढ़ेगी (आगर तोक) मोटर मार्ग स्वीकृत लागत 110.90 लाख से पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड पाटी के खेतीखान तपनीपाल मोटर मार्ग कुल स्वीकृत लागत 144.95 लाख के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य शामिल है।
सीटी बजाने वाला गांव क्यों है सुर्खियों में व्हिसलिंग विलेज’ का सच https://shininguttarakhandnews.com/meghalaya-whistling-village-video/

