Nawazuddin Rape Complaint बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी वाइफ आलिया सिद्दीकी ने उनके खिलाफ पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नवाज उनसे बच्चों को छीनना चाहते हैं। वो बच्चों की कस्टडी चाहते हैं। इस वीडियो में आलिया रो-रोकर अपना हाल बयां कर रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं।
Nawazuddin Rape Complaint जानिए उन्होंने क्या नए खुलासे किए

Nawazuddin Rape Complaint आलिया सिद्दीकी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर! उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है- वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी।’
Nawazuddin Rape Complaint बच्चों की कस्टडी चाहते हैं नवाजुद्दीन
Nawazuddin Rape Complaint इस वीडियो में Nawazuddin Siddiqui की वाइफ आलिया सिद्दीकी कह रही हैं, ‘नवाज ने कोर्ट में केस डाला हुआ है, जिसमें उनका कहना है कि ये बच्चे उनको चाहिए। वो बच्चों की कस्टडी चाहते हैं। मैं सिर्फ आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि जिस शख्स ने बच्चों को कभी महसूस ही नहीं किया, ना पेट में महसूस किया, ना पेट में होने के बाद महसूस किया, ना बड़े होने तक, उसको पता ही नहीं कि डायपर कितने का आता है, डायपर पहनाते कैसे हैं। उसको ये नहीं पता चला कि बच्चे कैसे बड़े हो गए।
आओ मुझको रंग लगाओ – मैं गोरी हूँ बरसाने की https://shininguttarakhandnews.com/lathmar-holi-barsana-2023/

