गैरसैण से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Traditional Taste Uttarakhand गैरसैंण(भराड़ीसैण) क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ा रहे आगेः मुख्यमंत्री , राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
Traditional Taste Uttarakhand मुख्यमंत्री ने बोर्ड की परीक्षाएं पर शुभकामनाएं दी

Traditional Taste Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में इस अवसर पर आने के लिए बच्चों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपके विधानसभा परिसर में आने से वहां एक एक अलग प्रकार की ऊर्जा आ गईं इस दौरान मुख्यमंत्री ने बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने पर भी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी छात्र अच्छे अंको से उत्तीर्ण हों ऐसी उनकी शुभकामनाएं हैं।

Traditional Taste Uttarakhand मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम जो छात्र देखने से रह गए अगर वह अभी भी उसे देखेंगे तो उनका बहुत अच्छा मार्ग-दर्शन होगा।उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ये बच्चे देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेंगे।
वहीँ धामी सरकार के सभी कैबिनेट मिनिस्टर्स और विधायकों ने पहाड़ के लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद लिया और गैरसैण में एक अलग ही माहौल में दावत का लुत्फ़ उठाया
क्रिकेट में अव्वल बनी SGRR – श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी ने दी बधाई https://shininguttarakhandnews.com/champion-sgrr-cricket-match/

