MAN KI BAAT COIN अक्सर सुनाई देता है कि ये दौर मोदी युग का है लिहाज़ा बदलाव भी दिखाई दे रहा है। सीमाओं पर सख्त किलेबंदी , युवाओं में ज़बरदस्त देशभक्ति , चुनाव दर चुनाव कामयाबी के बाद अब केदार बाबा के भक्त और दुनिया के सबसे प्रभावशाली लीडर माने जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंट्री सिक्के पर होने जा रही है। हांलाकि अभी ये सीधे तौर पर तस्वीर के रूप में भले न हो लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से उनका एहसास ज़रूर कराएगी।

MAN KI BAAT COIN आपको बता दें कि पीएम मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को जल्द ही 100 एपिसोड पूरे करने जा रहा है। इस खास मौके पर पीएम मोदी मन की बात छपे 100 रुपये के नए सिक्के को जारी करेंगे.
MAN KI BAAT COIN 100 रुपये का सिक्का क्या होगा?

MAN KI BAAT COIN 100 रुपए के नए सिक्के का साइज 44 मिलीमीटर होगा। सिक्का चार धातुओं से बना है, चांदी 50%, तांबा 40%, निकल 0.5% और जस्ता 0.5%। सिक्के के पिछले हिस्से में सबसे ऊपर केंद्र में अशोक स्तंभ का शेर होगा। इसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। इसके बायीं ओर देवनागरी लिपि में ‘भारत’ जबकि दायीं ओर अंग्रेजी में ‘इंडिया’ लिखा होगा। सिक्के में रुपये का चिन्ह “₹” भी होगा।

MAN KI BAAT COIN यह अन्य सिक्कों से कैसे भिन्न होगा?
MAN KI BAAT COIN सिक्के के दूसरे पहलू पर मन की बात के 100वें एपिसोड का लोगो होगा। लोगो में एक माइक्रोफोन की छवि और ध्वनि तरंगों पर वर्ष 2023 लिखा होगा। माइक्रोफोन इमेज के ऊपर और नीचे क्रमशः देवनागरी लिपि में ‘मन की बात 100’ और अंग्रेजी में ‘मन की बात 100’ लिखा होगा। पीएम मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड 30 को टेलीकास्ट किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी की तरफ से खास तैयारी की जा रही है. इसके लिए भाजपा ने इसे एक लाख से अधिक बूथों पर प्रसारित करने की योजना बनाई है।
Must Read This Story Char Dham Yatra https://shininguttarakhandnews.com/char-dham-2023-rishikesh-dhami/

