UPWWA Great Works : पहाड़ में रंग ला रही डॉ अलकनंदा की सोच , 1 Begining

देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

UPWWA Great Works पहाड़ की जीवटता और उनकी अनगिनत चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी नयी पहचान बनाना देवभूमि की महिलाओं की सबसे बड़ी खूबी है। संघर्ष और संभावनाओं के इसी धूपछांव में न सिर्फ पुलिस परिवार बल्कि पुरे मातृशक्ति को उत्तराखंड पुलिस परिवार की अहम कड़ी मानी जाने वाली उपवा आत्मनिर्भरता के लिए बेहद शानदार अभियान चला रही है जिसका आपको जानना बेहद ज़रूरी है

UPWWA Great Works मैं भी छू सकती हूं आकाश – मौके की है मुझे तलाश

UPWWA Great Works
UPWWA Great Works

UPWWA Great Works इन तस्वीरों में जो महिलाएं आपको दिख रही हैं दरअसल वो अपने हांथों से अपना भविष्य बन रही है। इसमें मददगार बन रही है उपवा की संवेदनशील मुखिया डॉ अलकनंदा अशोक , जी हाँ अपने घर में फूलों का खुशबूदार संसार सजाने वाली और मशहूर लेखक और उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी डॉ अलकनंदा के प्रयासों से चमोली में पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल शानदार है। यहाँ पिरूल से विभिन्न प्रकार की सामग्रियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

UPWWA Great Works
UPWWA Great Works

UPWWA Great Works Uttarakhand Police wives welfare association (UPWWA) की अध्यक्षा डा0 अलकनन्दा अशोक की सोच ने धरातल पर मूर्त रूप लिया और चमोली एसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में इसको साकार कर रही हैं पुलिस उपाधीक्षक/नोडल अधिकारी (उपवा) नताशा सिंह , जिनके नेतृत्व में पुलिस परिवार की महिलाओं को गोदाम्बरी देवी द्वारा पिरूल से विभिन्न प्रकार की सामग्रियां जैसे टोकरी, टी कोस्टर, फूलदान, प्लेट, मंदिर के लिए पूजा की टोकरी, जूड़े के लिए क्लिप आदि अन्य सजावट की सामग्रियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


UPWWA Great Works उपवा की इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता की भावना जागृत हो रही है । उक्त प्रशिक्षण में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाना सुखद कामयाबी है यहाँ इन महिलाओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है। उपवा के तहत पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल का महिलाओं ने भी स्वागत किया है।प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षी अनीता, महिला आरक्षी पिंकी व पुलिस परिवार की महिलाएं अभियान को आगे बढ़ा रही है।

करारे नोट की गड्डियां देख मित्र पुलिस का ईमान बना चट्टान https://shininguttarakhandnews.com/badrinath-police-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.