देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

Badrinath Police News क्या आप यकीन करेंगे कि करारे नोट को देखकर किसी का मन न डोले , वो भी तब जब वो गड्डियां लावारिस हों और उसका कोई मालिक नज़र न आ रहा हो। लेकिन जनाब यही तो उत्तराखंड मित्र पुलिस की खूबी है जो देवभूमि में अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों चार धाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु धामों में पहुँच रहे हैं चमोली पुलिस की ये दिल खुश कर देने वाली खबर बद्रीनाथ से आयी है।
Badrinath Police News वाह मित्र पुलिस ! क्या बात है

Badrinath Police News सीनियर पुलिस अफसर प्रमेन्द्र डोबाल एसपी चमोली की ज़िम्मेदारी निभाते हुए चार धाम यात्रा के लिए मुस्तैद हैं और अपनी टीम के साथ ग्राउंड पर उत्तर क्र श्रद्धालुओं की सुरक्षा कर सहयोग के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने चमोली पुलिस की टीम को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर निस्वार्थ भाव से कार्य करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में चौकी हनुमानचट्टी में ड्यूटी पर नियुक्त आरक्षी धर्मेन्द्र, आरक्षी कुंवर व हो0गा0 सत्येन्द्र को हनुमानचट्टी मन्दिर के बाहर एक लेडिज पर्स मिला। पुलिस कर्मियो द्वारा पर्स के सम्बन्ध में आसपास पूछताछ की गयी तो काफी ढूँढखोज करने पर भी पर्स स्वामी का कोई पता नहीं चल पाया।

Badrinath Police News पुलिस कर्मियों के द्वारा पर्स की तलाशी ली गयी तो उसमें ₹ 1,21000/-(एक लाख इक्कीस हजार रुपये) की नगदी व होटल की एक चाबी मिली, अन्य कोई कागजात न मिलने के कारण पर्स स्वामी की पहचान नहीं की जा सकी, इसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा होटल की चाबी के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों व वाहन चालकों से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ की उक्त चाबी गोविन्दघाट के एक होटल की है। पुलिस कर्मियों के द्वारा होटल स्वामी से पूछताछ कर यात्रियों के मोबाइल नम्बर लेकर जब उनसे बात की गयी तो उक्त पर्स बीना बहन अरविन्दभाई साधु पत्नी श्री साधु भरत कुमार रामदास निवासी गुजरात का होना पाया गया। जिन्हें चौकी हनुमामचट्टी बुलाकर पर्स सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

Badrinath Police News 1 लाख की नकदी मालिक को लौटाई
Badrinath Police News बीना बहन अरविन्दभाई साधु द्वारा बताया गया की वे सुबह गोविन्दघाट से श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन हेतु जा रहे थे तो हनुमानचट्टी में हनुमान मन्दिर के दर्शन के दौरान भूलवश उनका पर्स मन्दिर के बाहर ही छूट गया था। अपने पर्स को सकुशल पाकर बीना बहन व उनके साथियो के द्वारा चमोली पुलिस की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता को सलाम करते हुए पुलिस कर्मियों का धन्यवाद दिया गया। अगर आप भी आम ज़िंदगी में ऎसी किसी परिस्थिति से दो चार होते हैं तो मित्र पुलिस की तरह मानवता और ईमानदारी का उदाहरण ज़रूर बनिये ।
यू-ट्यूब ने मज़दूर के बेटे को IAS बना दिया https://shininguttarakhandnews.com/ias-sohanlal-stoy-rajasthan/

