IAS Uttarakhand चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश में योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड के 13 ज़िलों के लिए अलग अलग प्रमुख सचिव और सचिव IAS अधिकारियों को समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी है। ज़िलों में विकास कार्य समीक्षा और स्थानीय प्रशासन से समन्वय के लिए राज्य सरकार ने 13 वरिष्ठ IAS को उत्तराखंड के 13 ज़िलों में प्रभारी नामित किया गया है। जिससे प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ाया जा सके
पढ़िए कौन है वो 13 आईएएस अफसर IAS Uttarakhand

माना जा सकता है कि जिस तरह से चार धाम यात्रा के शुरूआती दौर में अव्यवस्थाओं और भीड़ प्रबंधन में सामंजस्य की कमी और समस्याओं की बढ़ोत्तरी हुई थी उसके बाद कमान खुद सीएम धामी ने सम्हाली थी। ऐसे में ये वो तरह सुपर ब्यूरोक्रेट्स हैं जिनके ज़िम्मे अब सरकार की योजनाओं को रफ़्तार देने की बहुत अहम ज़िम्मेदारी है।

