Traditional Dress of Uttarakhand : पहाड़ी संस्कृति का आइना है उत्तराखंड की पारम्परिक वेशभूषा

Special Story By : Anita Tiwari , Dehradun

 

Traditional Dress of Uttarakhand : विविधताओं का देश है भारत , जहाँ थोड़ी सी दूरी पर बदल जाते हैं रस्म और रिवाज़ , खान पान और वेशभूषा , ऐसे में आज हम आपको देवभूमि उत्तराखंड Traditional Dress of Uttarakhand के बारे में कुछ रोचक जानकारी दे रहे हैं। आपको बताएंगे की पहाड़ में कौन सा पहनावा और वेशभूषा पारम्परिक सस्कृति को संजोये हुए है।  उत्तराखंड यूँ तो एक खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य से लकदक राज्य है|

बेहद आकर्षक होती है देवभूमि उत्तराखंड की वेशभूषा
बेहद आकर्षक होती है देवभूमि उत्तराखंड की वेशभूषा

ये राज्य परम्परा और संस्कृति के लिहाज़ से आज दो हिस्सों में बंटा हुआ माना जाता है | कुमाँऊ और गढ़वाल , ये उत्तराखंड के दो हिस्से है और इन्ही हिस्सों से यहाँ हर चीज़ बाटी जाती है| यह दो भाषा भी है कुमाउनी और गढ़वाली| भाषा के अलावा यह की वेश-भूषा और परिधान भी इन्ही दो क्षेत्रों के हिसाब से विभतीज है| तो चलिए अब आपको यह के पहनावे के बारे में कुछ विशेष बताते है|

Traditional Dress of Uttarakhand रंग बिरंगे परिधानों से समृद्ध है पहाड़ का जीवन 


जैसा कि हम और आप जानते हैं कि हर राज्य का अपना विशेष परिधान होता है| Traditional Dress of Uttarakhand भी यही पहचान आज विशेष स्थान रखती है। देवभूमि में दो प्रकार के परिधान पाए जाते है| जिसमे  से एक होता है कुमाउनी परिधान(Kumauni Apparel) और दूसरा होता है गढ़वाली परिधान( Garhwali Apparel)|  जैसा की हमने आपको पहले ही बतया था की उत्तराखंड दो भागो में विभाजित है कुमाँऊ और गढ़वाल , इसीलिए यहा के पारम्परिक वेश भूषा भी मूलतः दो भाग में  बटी  हुई है|कुमाउनी पुरुष  वेश-भूषा:  यह के पुरुष पारम्परिक तौर पर धोती, कुर्ता,पैजामा,सुराव, कोट,भोटू,कमीज़, टांक यानि साफ़  और टोपी आदि को अपने पहनावे में शामिल करते है|

 

कुमाऊनी  महिला और बच्चों की वेशभूषा: Traditional Dress of Uttarakhand

अगर यह की महिलाओं के  पहनावे की बात करे को वो घगरा, लहंगा,आंगड़ी, खानू, चोली, धोती, आदि पहाना  पसंद करती है। और अगर यहां के बच्चों की बात करें तो उनके परिधान में झागुली,  झागुल कोर्ट, संतराथ  आदि शामिल है।गढ़वाली पुरुषों के परिधान: धोती,चूड़ीदार पजामा, सफेद टोपी, पगड़ी, वास्कट, गुलबंद, मिरजईआदि शामिल है|गढ़वाली स्त्रियों और बच्चों के परिधान:  अगर हम गढ़वाली क्षेत्र के स्त्रियों और बच्चों के पहनावे की बात करें तो इसमें स्त्रियां आंगड़ी,गाती, धोती, पिछवाड़ा आदि जैसे वस्त्र इनके पहनावे में शामिल है।

Traditional Dress of Uttarakhand
Traditional Dress of Uttarakhand

वहीं दूसरी ओर अगर बच्चों की बात करें तो इसमें झगुली,घाघरा, कोर्ट, चूड़ीदार पजामा, संतराथ आदि जैसे कपड़े शामिल है। अगर आप पहाड़ से जुड़े हैं तो ये जानकारी आपके लिए पुरानी कहानी को दोहराने जैसी है लेकिन जो पहाड़ Traditional Dress of Uttarakhand को करीब से जानना और समझना चाहते हैं उनके लिए हमारा ये ज्ञानवर्धक लेख बड़े काम का है।

ये खबर भी काम की है ज़रूर पढ़ें – जानिए देवभूमि के विश्वविख्यात शिव मंदिर https://shininguttarakhandnews.com/shiv-temples-in-uttarakhand/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.