Black Hair Secret हसीन काली ज़ुल्फ़ों के रोचक रहस्य

Black Hair Secret  इंसान की बॉडी के हर अंग का अपना महत्व होता है… चाहे आंखें हो या कान, या फिर बाल. हर किसी की अपनी जरुरत और महत्व है. बात अगर बालों की करें, तो इंसान के स्कैल्प को ढंक कर रखता है… साथ ही इसके अलग-अलग स्टाइल से इंसान अपने लुक को बदलता है… लेकिन आज तक शायद ही आपने कभी ये जानने की कोशिश की होगी कि आखिर इंसान के बालों का रंग ज्यादातर काला ही क्यों होता है, वो भी खाकर इंडियंस के बाल… जी हां, अगर आजतक आपने कभी इस बारे में नहीं सोचा तो आज जान लीजिये इसकी असली वजह…

 

पैदा होते ही क्यों काले होते हैं भारतीय नवजात के बाल ? Black Hair Secret


भारत में जन्म लेने वाले ज्यादातर बच्चों के सिर के बाल काले ही होते हैं… हां, विदेशों में कई बच्चे गोल्डन या फिर ब्राउन हेयर्स के साथ पैदा होते हैं… उनके बालों के रंग का काला ना होना कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है.. लेकिन बालों के काले कलर के पीछे सिर्फ एक ही वजह है… लेकिन इस वजह के बारे में भी ज्यादातर लोग नहीं जानते… अब जब ये सवाल उठा ही है तो आज हम आपको इसकी असली वजह बता ही देते हैं… दरअसल, इसका जवाब छिपा है मेडिकल साइंस में… जी हां, मेडिकल साइंस बताएगा कि इंसान के बाल काले क्यों होते है

ये है असली रीजन

अगर आजतक आपको ऐसा लगता था कि बालों का काला होना प्राकृतिक है तो आपको बता दें कि असल में ये आपकी बॉडी के फंक्शन पर निर्भर करता है. दरअसल, इंसान की बॉडी में मेलानिन नाम का एक तत्व पाया जाता है… ये अगर इंसान की बॉडी में ज्यादा मात्रा में है, तो इंसान का स्किन टोन भी डार्क हो जाता है… उसी तरह इस मेलानिन की वजह से ही इंसान के बाल काले होते हैं… जैसे-जैसे इसकी मात्रा कम होती जाती है, इंसान के बाल सफ़ेद होने लगते हैं… इंसान की बॉडी में मेलानिन की मात्रा सबसे ज्यादा बालों में पाई जाती है… इसी वजह से इसका रंग इतना डार्क काला होता है…

ऐसे बदलता है बालों का रंग

बालों के रंग को मेलानिन ही कंट्रोल करता है… जितनी ज्यादा मात्रा, उतने ज्यादा काले बाल… उम्र के साथ जैसे-जैसे इसकी मात्रा कम होती है, सिर के बालों का रंग सफ़ेद होता जाता है.. अगर बॉडी में मेलानिन है लेकिन नॉर्मल से कम है तो बालों का कलर भूरा या गोल्डन हो जाता है… इसकी मात्रा जियोग्राफिक इन्वायरमेंट पर भी निर्भर करता है…

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.