Coins in Stomach कई बार बच्चे नादानी में गलती से सिक्के जैसी चीजें निगल जाते हैं, लेकिन क्या बड़े भी ऐसा कर सकते हैं। आप हैरान होंगे, लेकिन ये सच है। तुर्की में एक मरीज के पेट से डॉक्टरों ने 250 मेटल, कांच, पेंच, सिक्के जैसी चीजें निकाली हैं।
Coins in Stomach : पेट है या गुल्लक

डॉक्टरों ने जब उस शख्स का एक्सरे देखा तो दंग रह गए। तुर्की के एपेक्योलू में रहने वाले एक शख्स ने पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों से संपर्क किया। शुरुआती जांच में कुछ खास समय़ में नहीं आया तो डॉक्टरों ने एक्सरे करवाने को कहा।

Coins in Stomach पेट है या टूलबॉक्स बड़े भाई के साथ बुरहान डेमिर अस्पताल पहुंचा और एक्सरे करवाई, जब वो रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर शॉक्ड हो गए। रिपोर्ट हैरान कर लेने वाली थी। उस शख्स के पेट में 233 सिक्के, बैटरी, चुम्बक, कील, कांच के टुकड़े, पत्थर, मेटल के पेंच जैसी चीजें मौजूद थी। डॉक्टरों ने अपने करियर में ऐसा पहला कैस देखा था। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर दंग रह गए।

Coins in Stomach पहले कभी नहीं की ऐसी सर्जरी डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में ऐसी सर्जरी पहले कभी नहीं की। बुरहान डेमिर के पेट में करीब 250 चीजें थी, जो उसकी बीमारी की वजह बनी हुई थी।

35 साल के शख्स बुरहान के ट्रीटमेंट में जुटी टीम ने अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे स्कैनिंग , एंडोस्कोपी जैसे टेस्ट करवाए और फिर सर्जरी की। बुरहान के पेट में 250 चीजों को खोजकर उसे निकालना आसान नहीं था। डॉक्टरों ने कहा कि व्यस्कों में इस तरह का मामला कभी उनके सामने नहीं आया।
Must Read This – मां ने 6 साल के बेटे संग बनाया अद्भुत टाइम टेबल एग्रीमेंट https://shininguttarakhandnews.com/mother-made-time-table/

