Starlink kit भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। एलन मस्क की कंपनी को सरकार से जरूरी जीएमपीसीएस लाइसेंस मिल गया है। जियो और भारती एयरटेल के सपोर्ट वाली वनवेब को यह लाइसेंस पहले से मिल चुका है। अब स्पेक्ट्रम आवंटन के बाद देश में सैटेलाइट इंटरनेट शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। अगर आप भी अपने घर में सैटेलाइट इंटरनेट लगाने के बारे में सोचने लगे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि स्टारलिंक की किट में क्या-क्या आता है। वो कौन से इंस्ट्रूमेंट्स हैं, जिन्हें लगवाने के बाद ही आपके घर में सैटेलाइट इंटरनेट आएगा। कहा जाता है कि कंपनी 810 रुपये महीने वाला प्लान ला सकती है, पर किट के लिए कितने पैसे देने होंगे?
कंपनी 810 रुपये महीने वाला प्लान ला सकती है Starlink kit

रिपोर्टों के अनुसार, स्टारलिंक की किट में 4 मुख्य चीजें होती हैं। इनमें स्टारलिंक डिश, वाई-फाई राउटर, पावर सप्लाई करने वाली केबल और माउंटिंग ट्रायपॉड शामिल है। स्टारलिंक डिश को घर की छत पर या पोल के टॉप पर लगाया जाता है। यह खुले आसमान के नीचे रहती है ठीक उसी तरह जैसे डीटीएच की छतरी रहती है। इसी छतरी पर अंतरिक्ष से सिग्नल बीम होते हैं, जो किट के साथ आने वाले वाई-फाई राउटर को मिलते हैं। फिर उस राउटर के जरिए आपके फोन, लैपटॉप, टैबलेट में वाई-फाई इंटरनेट चलता है।

810 रुपये के रिचार्ज का मतलब ?
अभी आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि स्टारलिंक का मंथली प्लान कितने रुपये से शुरू होगा। ईटी की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 810 रुपये प्रतिमाह से स्टारलिंक भारत में अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। हालांकि इंस्टॉलेशन का खर्च ज्यादा होगा, जो शायद आम आदमी के बस से बाहर की बात हो, क्योंकि उसमें किट की कॉस्ट भी शामिल होगी।

रुपये में यह कीमत 30 से 36 हजार रुपये के लगभग है
अमेरिका में उपलब्ध किट से लेकर कीनिया में उपलब्ध स्टारलिंक की किट के प्राइस देखे। भारतीय रुपये में यह कीमत 30 से 36 हजार रुपये के लगभग बैठती है। इसका मतलब है कि स्टारलिंक का कनेक्शन लेने से पहले आपको किट लेने के लिए करीब 30 हजार रुपये का बजट रखना होगा। अगर कंपनी इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं भी लेगी, तब भी किट के प्राइस अधिक हैं। हो सकता है कि किसी सब्सिडी स्कीम के तहत इसे ऑफर किया जाए। हालांकि फाइनल कीमत के लिए हमें आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।

