Special Report By – Anita Tiwari , Dehradun

Saurabh Bahuguna Reaction उत्तराखंड में चर्चित भर्ती घोटाले के बीच अब फर्जी खबरें भी खूब अफवाह उड़ाने में लग गयी है। यही वजह है कि राज्य सरकार सतर्क और चौकन्नी है ताकी समय से इन अफवाहों को जवाब दिया जा सके। बीते दिनों जिस तरह से मुक्त विश्वविद्यालय में भर्ती से जुडी खबर मीडिया में आयी तुरंत उसका खंडन भी कर दिया गया एक बार फिर प्रदेश की सरकार में प्रभावशाली और बेहद पारदर्शिता से मंत्रालय का ज़िम्मा सम्हालने वाले मंत्री सौरभ बहुगुणा के पशुपालन मंत्रालय से जुडी अफवाह और तथ्यहीन खबर सोशल मीडिया में आई तत्काल मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इसका ज़ोरदार खंडन करते हुए इसको सरकार और विभाग की पारदर्शी छवि बिगाड़ने का षणयंत्र बताकर सिरे से ख़ारिज कर दिया है।
Saurabh Bahuguna Reaction : झुकेगा नहीं “सौरभ बहुगुणा”

- Saurabh Bahuguna Reaction यही नहीं विभागीय मंत्री बहुगुणा ने कहा कि अयोग्य और संदिग्ध कंपनियों और व्यक्तियों के हथकंडों से वो खुद और धाकड़ धामी सरकार किसी तरह के दबाव में नहीं आएगी और योग्यता के आधार पर ही काम किया जायेगा। जिन कंपनियों और ठेकेदारों को धामी सरकार की सख्त पारदर्शी व्यवस्था में मुनाफा नहीं हो रहा है वो मौजूदा परिस्थितियों का नाज़ायज़ फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें कुछ मीडिया के साथी अनजाने में उनका टूल बन रहे हैं। लिहाज़ा मंत्री बहुगुणा ने अपील की है कि प्रदेश को अगर 2025 में सर्वोत्तम राज्य बनाने का सपना साकार करना है तो ये ज़िम्मेदारी सरकार के साथ साथ प्रदेश के अनुभवी और ज़िम्मेदार पत्रकारों का भी कर्तव्य है कि इस मिशन में साथ दें न कि अफवाहों का जरिया बन कर क्षणिक लाभ में अपनी इमेज बिगाड़ लें।

- Saurabh Bahuguna Reaction अभी 2 दिन पहले ही मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़ा मामला सामने आया जिसमें ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो ओपीएस नेगी ने साफ़ किया है कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और युनिवर्सिटी से जुडी तथ्यहीन फर्जी खबरें ना चलाएं वरना मजबूर होकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। लेकिन हैरानी की बात है कि इस बार कुछ पत्रकारों द्वारा अचानक पशुपालन विभाग में भी घोटाले की अफवाह उड़ा कर एक नया शिगूफा छोड़ दिया गया है।

- Saurabh Bahuguna Reaction आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने सौरभ बहुगुणा देश के प्रतिष्ठित राजनैतिक बहुगुणा परिवार से ताल्लुक रखते हैं और धामी सरकार में इस वक्त दुग्ध , डेयरी , गन्ना के साथ-साथ पशुपालन का जिम्मा भी बखूबी सम्हाल रहे हैं। पद संभालने के बाद से लगातार वह अपने विभाग को नए सिरे से आगे बढ़ाने और जनता के बीच योजनाओं को साकार करने में जुटे हैं। विभागीय अधिकारियों के बीच पारदर्शिता और ईमानदारी को पहली प्राथमिकता बताकर धामी सरकार के विजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को साकार कर रहे पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस तरह की खबरों पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा है कि यह सरकार की छवि को धूमिल करने वाली साजिशें हैं जिससे उनकी विकास योजनाओं को बढ़ाने की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को इस वक़्त गंभीरता दिखानी चाहिए।

- Saurabh Bahuguna Reaction उन्होंने कहा कि टेंडर हो या ठेका या किसी भी तरह का विभागीय वित्तीय मुद्दा , हमारी सरकार की सबसे पहली प्रार्थमिकता पारदर्शिता ईमानदारी और भ्रष्टाचार रहित योजनाओं का सफल संचालन है। ऐसे में जिन लोगों को अपात्र और अयोग्य होने की वजह से विभाग में एंट्री नहीं मिलती है वह ऐसे ही मौके की तलाश में होते हैं जब अफवाह भी सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखंड जैसे पढ़े-लिखे प्रदेश के अनुभवी पत्रकार और मीडिया समूह बगैर किसी आधार के तथ्यहीन और भ्रामक खबरें चलाने से बचेंगे क्योंकि राज्य का विकास और उत्तराखंड सरकार की छवि को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए मीडिया संस्थान और उसके एक एक पत्रकार की अहम भूमिका होती है

- Saurabh Bahuguna Reaction लिहाज़ा एक जिम्मेदार और गंभीर पत्रकार होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम सच्चाई और तथ्य को परखे जांचे और उसके बाद ही जनता के बीच उसे पेश करें क्योंकि पत्रकार की लिखी हर बात जनता सच मानती है और अगर जांच के बाद वह तथ्य गलत और भ्रामक साबित होते हैं तो छवि सरकार की नहीं पत्रकारिता की खराब होती है , विश्वास नेता का नहीं पत्रकार का टूटता है। उत्तराखंड में चल रहे इस भर्ती घोटाले के बीच हमे फर्जी अफवाहों , खबरों और सनसनी से बचते हुए एक जिम्मेदार पत्रकार होने का परिचय देना चाहिए।
सेक्सी अटैक करेंगी ट्रेंड हसीनाएं , क्या आप तैयार है ?https://shininguttarakhandnews.com/honey-trap-attack-isi-news/

