Kolkata Rape Case कोलकाता रेप पीड़िता की खौफनाक आपबीती

Kolkata Rape Case कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून की रात 24 साल की छात्रा से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। दो छात्रों के अलावा एक TMC छात्रनेता ने कॉलेज परिसर के गार्ड रूम में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। गुरुवार को पुलिस FIR दर्ज की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना से लोगों ने आक्रोश शुरू हो गया है। पीड़िता ने FIR में लिखवाया कि उसने गैंगरेप का विरोध किया। वह खूब रोई और जाने की गुहार लगाई। लेकिन छात्रा से जबरदस्ती करते रहे। छात्रा ने आरोपियों के पैर तक छुए लेकिन उन्होंने रहम नहीं किया।

 

M’, ‘P’, ‘J’ नाम से पहचाना Kolkata Rape Case


मामले में मोनोजित मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय आरोपी हैं। छात्रा ने FIR में बताया कि उसने ‘M’, ‘P’ और J’ के नाम से पहचाना। एक छात्र बैठक के बाद 25 जून की शाम को छात्रा को घेर लिया था। छात्रा ने बताया कि तीनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। फिर उसे शौचालय में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

मैं अपने प्रेमी से प्यार करती हूं…

छात्रा ने बताया कि उसने तीनों की जबरदस्ती का विरोध किया। छात्रा ने कुछ नहीं करने दिया और संबंध नहीं बनाने दिए तो आरोपियों ने छात्रा को धकेल कर गिरा दिया। छात्रा लगातार रोती रही। रोते हुए छात्रा ने गुहार लगाई कि उसे जाने दे, मैं यह नहीं कर सकती, मेरा एक प्रेमी है। मैं उससे प्यार करती हूं। लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनीं।

कोलकाता गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री हो गई है। स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तीन दिनों के अंदर कार्रवाई की डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है। साथ ही लिखा कि घटना की तय समय में जांच की जाए। पीड़िता को मेडिकल, मानसिक और कानूनी मदद और मुआवजा भी दिया जाए।

शादी से इनकार पर बलात्कार

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे जबरदस्ती कमरे में ले गए और फिर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी ने पीड़ित को शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन पीड़ित ने उसे ठुकरा दिया था। जिसके बाद उसे जबरन कॉलेज कैंपस में एक सुनसान कमरे में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने रेप किया और दो ने उसकी मदद की। गैंगरेप मामले में आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील आजम खान ने कहा, “पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है। लेकिन लड़की के साथ आरोपी की कई दिन से जान पहचान थी। लड़की भी राजनीति में सक्रिय थी। आपस में कुछ विवाद हुआ है। जिसके बाद लड़की ने बलात्कार की शिकायत दी है।”