Yogini Statue – बकरी के सर वाली योगिनी माँ लंदन से पहुंची भारत , 1 Amazing World

Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun 


Yogini Statue भारत से चुराई गई 1200 साल पुरानी योगिनी की मूर्ति (Statue of Yogini) 40 साल बाद लंदन से वापस लाई गई है फिलहाल बकरी के सिर वाली इस खास मूर्ति को पुराना किला स्थित संग्रहालय को सौंप दिया गया है। इस मूर्ति को चित्रकूट के लौरी ग्राम पंचायत के लोखरी गांव के 64 योगिनी मंदिर में स्थापित किया जाए या इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) को सौंप दिया जाए इस बात का फैसला बाद में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय (Union Ministry of Culture) द्वारा किया जाएगा।


Yogini Statue – 40 साल पहले चित्रकूट से चुराया गया था

Yogini Statue - बकरी के सर वाली योगिनी
Yogini Statue – बकरी के सर वाली योगिनी
  • हांलाकि इस बात की संभावनाए अधिक जताई जा रही है कि इस मूर्ति को उसी मंदिर को फिर से सौंप दिया जाए, जहां से इसे चुराया गया था। आपको बता दें कि 10वीं शताब्दी की बकरी के सिर वाली इस मूर्ति (Statue of Yogini) को लगभग 40 साल पहलेचित्रकूट से चुराया गया था। करीब 6 महीने पहले इस मूर्ति को भारत लाने की कवायद शुरू हुई थी, बलुआ पत्थर की बनी यह मूर्ति कई मामलों में खास है, यह पहली मूर्ति है जिसमें योगिनी का सिर बकरी का है।

    Yogini Statue- छह महीने की मेहनत के बाद सफलता मिली

Yogini Statue - बकरी के सर वाली योगिनी
Yogini Statue – बकरी के सर वाली योगिनी
  • ये विशेष मूर्ति (Statue of Yogini) 40 साल पहले 1980 में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के लौरी ग्राम पंचायत के लोखरी गांव (अब चित्रकूट जिला) में स्थित 64 योगिनी मंदिर से चोरी हो गई थ। इसके बाद अक्टूबर, 2021 में लंदन में भारतीय उच्चायोग को इंग्लिश कंट्री गार्डेन में योगिनी की मूर्ति होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद इस मूर्ति को वापस भारत लाने की कवायद शुरु की गई, 6 महीने की मेहनत के बाद अब ये मूर्ति भारत लाने में सफलता मिली है। 

ये भी पढ़ें – लड़की का अनोखा कारनामा https://shininguttarakhandnews.com/female-archer-feet-aiming/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.