Female Archer Feet Aiming : लड़की ने आंख से नहीं 2 पैर से तीर मार कर लगा दी आग – Beautiful World Target

Female Archer Feet Aiming कहते हैं लगातार अभ्यास करते रहने से असंभव से असंभव काम भी संभव हो जाता है. योग भी हमारी ज़िंदगी में ऐसा ही अभ्यास है, जिसके ज़रिये शरीर को न सिर्फ स्वस्थ रखा जा सकता है बल्कि इसे अपने मुताबिक चलाया भी जा सकता है.

  • इस वक्त एक महिला तीरंदाज़ का ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video On Social Media) हो रहा है, जिसमें वो अपने शरीर और दिमाग का ऐसा संतुलन (Amazing Video Of Female Archer) बनाए हुए है कि हाथों के बजाय पैरों से ही सटीक निशाना लगा देती है… हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डॉक्टर जयदीप आर्य ने ये वीडियो शेयर किया जिसमें एक महिला तीरंदाज योग की मुद्रा कठिन मुद्रा में निशाना लगाते दिख रही है. ये वीडियो देखकर लोग महिला तीरंदाज़ की प्रतिभा और मुद्राओं के अभ्यास पर चकित हैं.

Female Archer Feet Aiming लोगों ने खूब पसंद किया वीडियो

Female Archer Feet Aiming
Female Archer Feet Aiming
  • Female Archer Feet Aiming वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला तीरंदाज के दोनों हाथ नीचे हैं और वो एक बेस पर इन्हें रखकर बैलेंस बना रही है. देखते ही देखते वो शीर्षासन की मुद्रा में शानदार संतुलन बनाते हुए दोनों पैरों को ऊपर ले जाती है.

  • यहां महिला के एक पैर में धनुष है जिस पर तीर लगा हुआ है. तीर में आगे की तरफ आग जल रही है और वो दूसरे पैर से धनुष की डोरी को खींचती है. दिलचस्प बात ये है कि लक्ष्य को टारगेट करते हुए वह धनुष से बाण जैसे ही छोड़ती है, तीर सीधा जाकर निशाने पर लगता है.

  • Female Archer Feet Aiming वीडियो को शेयर करते हुए डॉक्टर जयदीप आर्य ने लिखा है- कुशलता. इसके साथ ही उन्होंने योग को कुशलता का साधन बताया है. वीडियो की लोकेशन या महिला तीरंदाज़ के बारे में तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन 10 जुलाई को शेयर किए गए इस वडियो को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 19 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने महिला के कौशल की तारीफ की है. बहुत से लोगों ने महिला की तुलना महान धनुर्धर माने जाने वाले अर्जुन से भी कर दी है…

खबर में पढ़ें – इंडियंस के सुपर हिट बहाने https://shininguttarakhandnews.com/5-strange-excuses/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.