Source : Media Report
Facebook Update Version मेटा ने अपने फेसबुक यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। अब आप एक ही फेसबुक अकाउंट से अधिकतम पांच प्रोफाइल बना सकेंगे। इस नए फीचर का मकसद कंपनी का अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर इंगेजमेंट बढ़ाना है।फेसबुक का यह नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्टिंग में शामिल बीटा यूजर्स को अपने एक ही अकाउंट से पांच प्रोफाइल बनाने की सुविधा मिल रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि एक्स्ट्रा प्रोफाइल में आपको अपना असली नाम बताने की जरूरत भी नहीं है।
Facebook Update Version : आपका फेसबुक बदल गया

- Facebook Update Version सीधा मतलब यह है कि आप अपनी पहचान छिपाकर किसी पोस्ट पर कॉमेंट कर सकेंगे, हालांकि इस फीचर को लेकर बवाल होने की भी संभावना है, क्योंकि इससे स्पैम में इजाफा होगा। मेटा ने कहा है कि अतिरिक्त प्रोफाइल को भी फेसबुक की पॉलिसी को मानना होगा। इसका मतलब यह है कि यदि आप अपनी दूसरी प्रोफाइल से पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं तो आपके मेन अकाउंट भी प्रभावित होगा।

- Facebook Update Versionनए फीचर को लेकर फेसबुक का मानना है कि इससे यूजर्स को अलग पहचान के साथ अलग कैटेगरी की फीड मिलेगी यानी यदि किसी यूजर को गेम और ट्रेवल दोनों में रुचि है तो वह इन दोनों कैटेगरी के हिसाब से प्रोफाइल बना सकेगा और लोगों को फॉलो कर सकेगा। बता दें कि पिछले महीने ही मेटा ने मेटावर्स और Web3 के लिए अपना वॉलेट लॉन्च किया है जो कि एक यूनिवर्सल पेमेंट मोड है। मेटा के इस पेमेंट सिस्टम का नाम Meta Pay है जिसके जरिए मेटावर्स के अलावा साधारण पेमेंट भी किए जा सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Meta Pay, फेसबुक पे का ही नया अवतार है।

- Facebook Update Version मेटा पे को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि Web3 की दुनिया में स्वामित्व को लेकर एक बड़ी लड़ाई और यह उतना ही महत्वपूर्ण भी है। आने वाले समय में यूजर्स डिजिटल कपड़े पहनेंगे। आने वाले समय में मेटावर्स में शॉपिंग भी होगी जिसके लिए एक पेमेंट सिस्टम की जरूरत है।
खबर में पढ़ें – धाकड़ है ये ट्रेनर बीवी https://shininguttarakhandnews.com/fitness-trainer-gayatri-story/

