Courtesy : Media Sources
Fitness Trainer Gayatri राजस्थान के सिरोही में जिम चलाने वाली गायत्री कहती हैं ये किसने कह दिया कि जो लड़कियां जिम करेंगी वे शॉर्ट कपड़ों के साथ सिंदूर, बिंदी, बिछिया नहीं पहनेंगी। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। जब मैंने सिरोही में जिम शुरू किया था तब लड़कियों का जिम जाना तो दूर, रात-बिरात या सूरज ढलते घर से निकलना मुश्किल था। माथे पर लंबा घूंघट तान, चूल्हा-चौका संभालना महिलाओं का काम हुआ करता था। मैंने घर संभालते-संभालते जिम शुरू किया। शादी और बच्चों के बाद मेरा वजन बहुत बढ़ गया था। मुझसे ज्यादा मेरे पति का वजन बढ़ गया था। हम दोनों एक साथ गोलू-मोलू हुए। हा हा हा…
Fitness Trainer Gayatri हसबैंड बने प्रेरणास्रोत

- Fitness Trainer Gayatri फिटनेस का डंबल उठाने की पहली कवायद हसबैंड ने की। उन्होंने जिम ज्वाइन किया और साल भर में वजन कम कर सिक्स पैक्स एब्स बना लिए। हसबैंड स्मार्ट हो गए तो मैं कैसे पीछे रह जाती (हंसते हुए)। मुझे भी फिट होने का चस्का चढ़ा। मारवाड़ी परिवार में मेरी परवरिश हुई है। वहां लड़कियां इतनी स्वच्छंद नहीं थीं। 12वीं पास होते ही ब्याह दी जाती हैं, जैसे मेरी हुई। हसबैंड ने हौसला बढ़ाया तो मैंने भी घर में ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया।

Fitness Trainer Gayatri साड़ी छोड़ जिम वेयर पहना
- Fitness Trainer Gayatri : हसबैंड ने घर में ही इक्यिपमेंट्स लाकर रख दिए। फिटनेस की ये जर्नी साड़ी पहन कर पूरी नहीं हो सकती थी। इसलिए साड़ी को तह लगा वॉर्डरोब में समेटा और जिम वेयर पर आ गई। साड़ी से ढकी-छुपी लड़की अचानक से खुले कपड़ों में आ गई, जहां बाजू, पेट सब अलग से दिख रहा था। शुरू में शर्म आई, लेकिन घर वालों के सहयोग से मैं ये कर पाई। पहले ‘ढोलक’ जैसा पेट दिखता था लेकिन अभी कसी हुई बॉडी है मेरी। मैंने सिर्फ साड़ी ही नहीं छोड़ी थी बल्कि उसके साथ पुरानी सोच, आडंबर, अनहेल्दी डाइट को भी चूल्हे में झोंक दिया। मीठी चाय छोड़ ब्लैक टी पर आ गई। शर्मीली, शांत और घर में रहने वाली लड़की अब सोच-विचार से बहुत अलग है।

Fitness Trainer Gayatri हसबैंड बने प्रेरणास्रोत
Fitness Trainer Gayatri फिटनेस की फोटो वायरल हुईFitness Trainer Gayatri अब मैं ऑनलाइन क्लास लेती हूं। देश-विदेश में काम के सिलसिले में जाती हूं। फिटनेस की दुनिया में अज्ञानी नहीं रहना था। मैंने बीए, एमए, बीएड करने के बाद स्पोर्ट्स से जुड़े तमाम कोर्स किए। फिर एक दिन मेरी और मेरे हसबैंड की फोटो वायरल हुई। मामला 2018 का था। हम दोनों हसबैंड वाइफ की तस्वीरें जिसमें हमारी वेट कम करने की जर्नी दिख रही थी, वो वायरल हुई। जोधपुर स्थित मेरे पीहर से लेकर रिश्तेदारों तक खबर फैल गई। सभी हमारी तारीफ करने लगे और मोटिवेट हुए। इससे मुझे और हिम्मत मिली।
खबर में पढ़ें – मरे टीचर का हुआ तबादला
https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-education-dead-transfer/

