woman brutally beats girl for boyfriend बॉयफ्रेंड के लिए दूसरी लड़की की पिटाई

woman brutally beats girl for boyfriend कानपुर में ‘इश्क, सस्पेंस और हाईवोल्टेज ड्रामे’ का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लड़कियां ‘बॉयफ्रेंड’ को लेकर मारपीट करती हुई दिख रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की दूसरी लड़की के बाल पकड़कर उसे घसीट रही है. फिर थप्पड़ों की बरसात कर देती है. सड़क पर मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कानपुर के यशोदा नगर बाईपास की बताई जा रही है. दोनों युवतियों के बीच पहले किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक होती है. फिर एक लड़की आपा खो बैठती है और दूसरी को सड़क पर पटक देती है.

दोनों लड़कियों में खूब मारपीट होती है.जब झगड़ा हो रहा था तब वहां काफी लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी दोनों लड़कियों को अलग नहीं करवाया. बल्कि लोग वहां खड़े होकर मोबाइल से कैमरे में ड्रामा को कैद करते रहे.यह भी बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां सहेलियां हैं. एक लड़की को अपनी सहेली पर ही शक था कि वो उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को कह रही है कि तुमने मेरे बॉयफ्रेंड को बाबू क्यों कहा. वह आरोप लगाती है कि तुम मेरे प्रेमी को प्रपोज कर रही हो.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कानपुर का ये वायरल वीडियो एक मिनट का है. इस वीडियो में नजर आ रही दबंग लड़की बर्रा इलाके की रहने वाली बताई जा रही है. करीब एक मिनट के इस वीडियो में वह युवती कम से कम 11 थप्पड़ मारती है, दो बार लात चलाती है और बाल पकड़कर दूसरी लड़की को सड़क पर घसीटती है. ऐसे में दूसरी लड़की बस बचाओ-बचाओ की गुहार लगाती रही है. इसके बावजूद भी वह उसे मारती रहती है. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि ये लड़कियां आपस में मारपीट क्यों कर रही हैं तो बता दें कि इनके बीच एक लड़का है जिसे लेकर दोनों आपस में भिड़ गईं. इसका खुलासा  तब हुआ जब बर्रा की रहने वाली लड़की दूसरी लड़की को पीटते हुए यह कहती है कि ‘तू पहले उसको भैया कहती थी अब बाबू कह रही है.’  मारपीट करने वाली लड़की का आरोप है कि जिस युवक से उसका प्रेम संबंध है, उसी युवक को पीड़ित युवती भी प्रपोज कर रही थी.  लेकिन जैसे ही उसे इस बात की जानकारी मिली उसने प्रपोज करने वाली लड़की की जमकर पिटाई कर दी. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जानकारी मात्र है हम इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं