Crime News Maharastra पहाड़ से कूद मर गए माँ बाप और बच्चा – मोबाइल वजह

Crime News Maharastra क्या एक जिद , एक मोबाईल और कहासुनी में तीन लोगों की दर्दनाक मौत भी हो सकती है ? क्या बच्चे की जिद तुड़वाने में माँ बाप की मौत हो जाए और वजह बने एक मोबाईल ? पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े का ऐसा ही दुखद अंत हुआ। इसमें 18 साल के एक युवक ने कथित तौर पर पहाड़ी से कूदकर जान दे दी और उसे रोकने की कोशिश में उसके माता-पिता भी गिरकर मारे गए। मरने वालों की पहचान 18 साल के कुणाल चंदगुडे, उनके 48 साल के पिता मुरलीधर चंदगुडे और मां संगीता के तौर पर हुई है। यह परिवार शहर के जल्टा फाटा इलाके में रहता था।

मोबाइल फोन की मांग को लेकर माता-पिता से बहस Crime News Maharastra

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मोबाइल फोन की मांग को लेकर माता-पिता से बहस के बाद कुणाल सुबह करीब 10 बजे तिसगांव की खावड्या पहाड़ी पर चला गया। उसके माता-पिता भी जल्द ही पहाड़ी पर पहुंचे और उसे घर लौटने के लिए मनाने की कोशिश की।पुलिस, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी वहां पहुंचे और उसे नीचे लाने की कोशिश में करीब तीन घंटे बिताए। अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की, लेकिन कुणाल पहाड़ी के किनारे-किनारे चलता रहा।

दोपहर करीब 1 बजे, मुरलीधर अपने बेटे को शांत करने और उसे किनारे से दूर खींचने की कोशिश में उसके करीब गए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद कुणाल ने छलांग लगा दी और उसे बचाने की कोशिश में उसके पिता भी गिर गए।अधिकारियों ने बताया कि संगीता, जिन्होंने अपने पति और बेटे को गिरते हुए देखा था, कुछ ही देर बाद पहाड़ी से कूद गईं। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। यह घटना वालुज MIDC पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तिसगांव इलाके में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहाड़ी पर पहले भी आत्महत्या की कोशिशें हो चुकी हैं।