IAS Transfer Uttarakhand एक बार फिर उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया गया है… देर शाम धामी सरकार ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में तबादला कर दिया है इसमें सबसे बड़ा नाम रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन का है जिन्हें अब जिलाधिकारी के पद से हटा दिया गया है

उनकी जगह पर विशाल मिश्रा को डीएम रुद्रप्रयाग का चार्ज दिया गया है आई आपको दिखाते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन से इस और पीसीएस अधिकारी शामिल हैउत्तराखंड में आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. हालांकि, काफी दिनों से तबादला सूची जारी होने की खबर सामने आ रही थी. ऐसे में अब राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी के अलावा अन्य जिम्मेदारियों पर भी बदलाव से जुड़ा आदेश जारी किया है.

2016 बैच के नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद के साथ ही निर्देशक सेवा आयोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.साल 2017 बैच के विनोद गिरि गोस्वामी को भी अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अफसरों के हुए तबादले
धामी सरकार ने देर शाम अफसरों की तबादला सूची जारी की इसको लेकर काफी समय से पहले से ही चर्चा चल रही थी, इसमें IAS अधिकारियों के साथ साथ PCS अधिकारी और सचिवालय सेवा के अफसरों की कुर्सियां बदली है.लेकिन आईएएस प्रतीक जैन का नाम चर्चाओं में है, जिनको रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद से हटाया गया है. खास बात ये है कि पिछले दिनों जिलाधिकारी के रूप में वो एक धार्मिक विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं

