Social Media Viral Video सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है, कभी कोई मजेदार डांस वीडियो लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी किसी अनोखी रेसिपी का क्लिप चर्चा में आ जाता है. खाने-पीने से जुड़े वीडियो तो खास तौर पर लोगों को अपनी ओर खींचते हैं. कई बार स्वादिष्ट पकवान देखकर मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन कभी-कभी ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान और परेशान हो जाते हैं.क्रीम रोल बचपन की उन मिठाइयों में से एक हैं, जिन्हें देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है…..
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की पसंदीदा मिठाई क्रीम रोल को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. क्रीम रोल का नाम सुनते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. हल्की कुरकुरी परत और अंदर भरी मीठी क्रीम का स्वाद शायद ही कोई भूल पाए. बच्चे हों या बड़े, यह स्नैक हर उम्र के लोगों को पसंद आता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बाजार में मिलने वाले ये क्रीम रोल आखिर बनते कैसे हैं. सोशल मीडिया से हमने जन जागरूकता के लिए इसको साभार लिया है।https://twitter.com/i/status/2026919173268582564
रोल बनाने की जो प्रक्रिया दिखाई गई है, उसे देखकर लोग चौंक गए हैं. वीडियो में साफ नजर आता है कि बनाने के दौरान सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा. क्रीम एक ऐसे बाल्टी में रखी हुई दिखती है, जो काफी गंदी नजर आ रही है. इतना ही नहीं, क्रीम बाल्टी से बाहर गिरती भी दिखाई देती है और उसे फिर से यूज किया जा रहा है. यह सीन देखकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है.

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि अब पता चला क्रीम रोल इतने गंदे तरीके से बनते हैं, इसलिए अब कभी नहीं खाऊंगा. इस पोस्ट के बाद से ही वीडियो तेजी से फैलने लगा और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने चिंता जाहिर की. एक यूजर ने लिखा कि वह पहले से ही पैकेज्ड खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखते हैं, क्योंकि देश में मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम बात है.

