Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

Banner Add
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • PM on Kedarnath प्रधानमंत्री ने कहा “डिजिटल उपवास” रखें

PM on Kedarnath प्रधानमंत्री ने कहा “डिजिटल उपवास” रखें

April 22, 2026
admin

PM on Kedarnath  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा शुरु होने पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए, उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का आग्रह किया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रेषित अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि – देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन सहित चारों धामों की यह पावन यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का एक भव्य उत्सव है।

 चारों धाम शाश्वत आस्था और विश्वास के दिव्य केंद्र PM on Kedarnath

PM on Kedarnath 

विकसित भारत में विकसित उत्तराखंड की भूमिका
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले, उन्होंने बाबा केदार के द्वार पर खुद ये कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। आज उत्तराखंड की प्रगति इस विश्वास को साकार कर रही है। उत्तराखंड आज पर्यटन, आध्यात्मिकता और आर्थिक प्रगति, तीनों क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने पांच संकल्पों का आग्रह किया

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक अनोखा सुझाव देते हुए “डिजिटल उपवास” की बात कही यानी यात्रा के दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर प्रकृति, आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन पर ध्यान देना, उनका यह संदेश खास तौर पर युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।इधर, कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंज उठे और हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस तरह, इस बार की केदारनाथ यात्रा केवल आस्था का केंद्र नहीं रही, बल्कि प्रधानमंत्री के संदेश के जरिए यह जिम्मेदारी, अनुशासन और प्रकृति के प्रति जागरूकता का भी अभियान बन गई है।

पांच संकल्प

पहला संकल्प – स्वच्छता सर्वोपरि
धाम और उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखें। नदियों को साफ रखने के लिए अपना योगदान दें। सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त यात्रा का संकल्प लें और इस पावन धरा की गरिमा को बनाए रखें।

दूसरा संकल्प – प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता
हिमालय की इस दिव्य धरा के प्रति संवेदनशील रहे। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हुए, एक पेड़ मां के नाम’ जैसे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

तीसरा संकल्प – सेवा, सहयोग और एकता पर बल
पुरातन काल से तीर्थ यात्राएं सर्वजन की सेवा और सामाजिक समरसता को स्थापित करने का माध्यम रही हैं। आज भी लोग इसी सेवा भाव से तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं। इसीलिए तीर्थयात्री अपनी यात्रा के प्रत्येक दिन, किसी ना किसी रूप में, लोगों की सेवा का एक काम अवश्य करें। सहयात्रियों की सहायता करें और देश की विभिन्न जगहों से आए लोगों से जुड़े। उनकी परंपराओं का सहभागी बनकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को इस यात्रा के माध्यम से सशक्त करें।

चौथा संकल्प – वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा
अपने मूल स्थान से चलकर घर लौटने तक अपने कुल खर्च का पांच प्रतिशत हिस्सा लोकल उत्पादों को खरीदने पर जरूर खर्च करें। अगर किसी स्थानीय चीज की जरूरत इस मौसम में नहीं भी है, तो भी उसे भविष्य के इस्तेमाल के भाव से ही खरीदने का प्रयास करें।

पांचवां संकल्प – अनुशासन, सुरक्षा और मर्यादा का पालन
यात्रा के नियमों और यातायात निर्देशों का पालन करें। एक जिम्मेदार और सजग नागरिक के रूप में इस तीर्थ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएं। हम ये प्रयास करें कि हमारी यात्रा से, इस यात्रा के आयोजन और प्रबंधन में जितने भी लोग लगे हुए हैं, उन्हें कोई असुविधा ना हो। प्रधानमंत्री ने क्रिएटर्स, इंफ्लूएंसर्स से भी उत्तराखंड की स्थानीय कहानियों और यहां की छोटी-छोटी परंपराओं को भी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

Tags: | chardham yatra 2026 by helicopter, badrinath kedarnath yatra, Char Dham News, char dham registration, char dham travel guide, char dham yatra 2026, char dham yatra 2026 group tour, char dham yatra 2026 travel guide, char dham yatra cost 2026, char dham yatra package 2026, chardham yatra 2026, chardham yatra 2026 opening date, chardham yatra budget package 2026, chardham yatra budget plan 2026, Chardham Yatra in english, chardham yatra opening dates 2026, chardham yatra package, chardham yatra package 2026, chardham yatra registration, Chardham Yatra registration 2026, chardham yatra registration 2026 kaise kare, Chardham Yatra registration opening date, Chardham Yatra registration/Login, Chardham Yatra shining uttarakhand news, Gangotri Yamunotri Opening Date, hindu pilgrimage, India Religious Tourism, Kedarnath Badrinath Update, kedarnath dham yatra 2026, Mobile Ban in Temple, modi kedarnath, Pilgrimage India, pm modi kedarnath, PM on Kedarnath 5 promise, shining uttarakhand news, shining uttarakhand news Chardham Yatra 2026, shining uttarakhand news chardham yatra package 2026., shining uttarakhand news चारधाम यात्रा 2026, Temple Rules India, uttarakhand char dham yatra, uttarakhand tourism, varta, Yatra Updates India, उत्तराखंड तीर्थ यात्रा, उत्तराखंड पर्यटन, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री पांच संकल्प, केदारनाथ मंदिर अपडेट, गंगोत्री यमुनोत्री कपाट, चारधाम पंजीकरण, चारधाम यात्रा उत्तराखंड ई पास कैसे बनाएं?, चारधाम यात्रा तारीख, चारधाम यात्रा तैयारी, तीर्थयात्री संख्या, देवभूमि उत्तराखंड, धार्मिक यात्रा भारत, प्रधानमंत्री डिजिटल उपवास, प्रधानमंत्री ने एक अनोखा सुझाव देते हुए “डिजिटल उपवास” की बात कही, प्रधानमंत्री ने डिजिटल उपवास का आग्रह किया, प्रधानमंत्री ने पांच संकल्पों का आग्रह, बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा, बदरीनाथ मंदिर नियम, मोबाइल बैन मंदिर, शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

इस तारीख को शुक्र और गुरु की युति से बनेगा ‘गजलक्ष्मी राजयोग’
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे
https://youtu.be/mr6MrumB0_k
https://shininguttarakhandnews.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4

Recent Comments

  • EdgarCek on Turram Khan : तुर्रम खान बोलने वालों सुनो 1857 क्रांति के योद्धा Brave Worrier की कहानी
  • Michaelcrino on 2 wives divided husband : दो पत्नियों ने पति का किया अनोखा बंटवारा Amazing Truth
  • Kennethdab on Women Control Husbands : बीवियां ले रही पति को कंट्रोल करने की ऑनलाइन क्लास 1 Amazing world
  • EdgarCek on Love Affairs : प्यार में धोखा खाई लडक़ी ने दिया अखबार में विज्ञापन , हुआ वायरल , 1 Amazing News
  • gonza bet كازينو on Whatsapp Latest Features : व्हाट्सअप में बड़ा बदलाव , सेफ और स्वीट होगी चैटिंग , 1 Great facts

Related Posts

उत्तराखंड देहरादून

चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का 100 वर्ष की उम्र में निधन

April 26, 2026
admin
अजब गज़ब ख़बरें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चंडीगढ़ देहरादून राष्ट्रीय लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Father Viral Video हाथों पर बेटी का प्यार 28 करोड़ लोगों ने देखा

April 26, 2026
admin
उत्तराखंड देहरादून

28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा

April 26, 2026
admin
लाइफस्टाइल स्वास्थ्य

रोज नाश्ते में ब्रेड खाने की आदत शरीर के साथ करती है 5 खिलवाड़

April 26, 2026
admin

You Missed

चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का 100 वर्ष की उम्र में निधन

April 26, 2026
admin

Father Viral Video हाथों पर बेटी का प्यार 28 करोड़ लोगों ने देखा

April 26, 2026
admin

28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा

April 26, 2026
admin

रोज नाश्ते में ब्रेड खाने की आदत शरीर के साथ करती है 5 खिलवाड़

April 26, 2026
admin

Recent Post

चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का 100 वर्ष की उम्र में निधन

April 26, 2026
admin

Father Viral Video हाथों पर बेटी का प्यार 28 करोड़ लोगों ने देखा

April 26, 2026
admin

28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, इस दिन सिलक्यारा सुरंग का बचाव अभियान हुआ था पूरा

April 26, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain