Black Out Dehradun देहरादून शहर में आज ब्लैक आउट

Black Out Dehradun दून शहर में आज ब्लैक आउट से तंत्र की तत्परता परखी जाएगी। मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है। ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।शहर में शुक्रवार रात ब्लैक आउट कर मॉकड्रिल के माध्यम से तंत्र की तत्परता को परखा जाएगा। रात 10 बजे शहर के कई इलाकों में आधे घंटे के लिए ब्लैक आउट होगा और आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।

इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन Black Out Dehradun

प्रशासन  के अनुसार भारत सरकार के निर्देश के तहत इस मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है। ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इस दौरान शुक्रवार रात 10 बजे आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर एवं आराघर में मॉकड्रिल की जाएगी। रात 10 बजे से लगभग 30 मिनट के लिए ब्लैक आउट किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्ट्रीट लाइट, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पूर्व संबंधित क्षेत्रों में आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा जिससे आमजन को संकेत मिल सके।

गृह मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत शुक्रवार रात 10 बजे एयर रेड एवं ब्लैकआउट से जुड़ी माक ड्रिल होगी।रात 10:05 बजे से शहर के चार प्रमुख क्षेत्रों आइएसबीटी, डील रायपुर, घंटाघर व आराघर में लगभग 30 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की रोशनी बंद रखी जाएगी।माक ड्रिल शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में सायरन बजाया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इसे केवल अभ्यास समझें और किसी तरह की अफवाह या घबराहट से बचें।