Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

Banner Add
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Char Dham Yatra चारधाम रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान !

Char Dham Yatra चारधाम रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान !

June 3, 2026
admin

Char Dham Yatra आगामी मानसून सीजन एवं चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए सभी विभागों को दिशा-निर्देश दिए हैं । जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मानसून शुरू होने से पहले सभी विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाए जाने के निर्देश दिए। सबसे बड़ी चुनौती प्रशासन के सामने होती है दुर्घटनाओं को रोकना और किसी भी तरह के जान माल की सुरक्षा को सुनिश्चित करना लिहाज़ा पुलिस और लोकल प्रशासन अब ऐसे बाइकर्स पर कड़ी नजर रख रही है जो पहाड़ों में तेज रफ़्तार बाइक्स पर यात्रा मार्ग से गुजर रहे हैं।

मानसून से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश  Char Dham Yatra

वहीँ पेट्रोल की किल्लत जैसी ख़बरों से कोई पैनिक न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध रहे, जिससे यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने पुलिस विभाग एवं एआरटीओ को यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीपलकोटी, हाथीपहाड़ सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर अनाधिकृत पार्किंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली समीक्षा बैठक


जिलाधिकारी ने ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा बाइक सवार यात्रियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेज गति एवं यातायात नियमों का उल्लंघन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है, इसलिए ऐसे मामलों में नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से बाइकर्स की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु नियमित सैंपलिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने श्री बद्रीनाथ धाम एवं पैदल यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए शौचालयों की नियमित सफाई एवं पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, यात्रा मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ तीरथ पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: badrinath kedarnath yatra, chamoli dm gaurav kumar, Char Dham News, char dham registration, char dham travel guide, char dham yatra 2026, Chardham Yatra in english, chardham yatra package, chardham yatra registration, Chardham Yatra registration 2026, Chardham Yatra registration opening date, Chardham Yatra registration/Login, Chardham Yatra shining uttarakhand news, Gangotri Yamunotri Opening Date, hindu pilgrimage, ias gaurav kumar chamoli dm, India Religious Tourism, Kedarnath Badrinath Update, shining uttarakhand news, shining uttarakhand news Chardham Yatra 2026, मानसून सीजन एवं चारधाम यात्रा व्यवस्था, शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

Babita Panday Missing गायब हो गयी बबीता ! रात क्या हुआ था ?
Niti Extreme Ultra Run पहाड़ों में रोमांच की उड़ान देख लोग हैरान
https://youtu.be/mr6MrumB0_k
Screenshot

Related Posts

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चंडीगढ़ देहरादून राजनीति राष्ट्रीय लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Health Survey हेल्थ सर्वे – औरतों में मोटापा और मोबाईल की लत बढ़ी

June 3, 2026
admin
अजब गज़ब ख़बरें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देहरादून पर्यटन राष्ट्रीय लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Niti Extreme Ultra Run पहाड़ों में रोमांच की उड़ान देख लोग हैरान

June 3, 2026
admin
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड क्राइम देहरादून पर्यटन राष्ट्रीय लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Babita Panday Missing गायब हो गयी बबीता ! रात क्या हुआ था ?

June 2, 2026
admin
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देहरादून धर्म संस्कृति पर्यटन राजनीति राष्ट्रीय रोजगार लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Uttarakhand Tourism अब बड़ी चुनौती सामने है – मुख्यमंत्री

June 2, 2026
admin

You Missed

Health Survey हेल्थ सर्वे – औरतों में मोटापा और मोबाईल की लत बढ़ी

June 3, 2026
admin

Niti Extreme Ultra Run पहाड़ों में रोमांच की उड़ान देख लोग हैरान

June 3, 2026
admin

Char Dham Yatra चारधाम रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान !

June 3, 2026
admin

Babita Panday Missing गायब हो गयी बबीता ! रात क्या हुआ था ?

June 2, 2026
admin

Recent Post

Health Survey हेल्थ सर्वे – औरतों में मोटापा और मोबाईल की लत बढ़ी

June 3, 2026
admin

Niti Extreme Ultra Run पहाड़ों में रोमांच की उड़ान देख लोग हैरान

June 3, 2026
admin

Char Dham Yatra चारधाम रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान !

June 3, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain