Safe bath In Flat अगर आप किसी नई या अनजान जगह गए हैं और निजी पलों के लिए कमरे या बाथरूम में निश्चिन्त हो जाते हैं तो जरा ठहरिए , कहीं आपके साथ भी वैसा धोखा न हो जाये जो नोएडा के सेक्टर-20 में एक महिला का बाथरूम में नहाते समय हो गया है। यहां कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सेक्टर-20 थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा की ही रहने वाली एक महिला पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेक्टर-20 निवासी अपने भाई के घर पर आई हुई थी. उन्होंने बताया कि 27 अगस्त की सुबह महिला बाथरूम में नहा रही थी तो उसे कुछ हलचल महसूस हुई.
Safe bath In Flat : : बाथरूम में सावधानी से नहाएं

- Safe bath In Flat पुलिस के मुताबिक, जब वो मेहमान महिला बड़े इत्मिनान से नहाने लगी तो उसने अचानक ऊपर की तरफ देखा तो एक मोबाइल दिखाई दिया, जी हां , बाथरूम में एक वीडियो रिकॉर्डिंग करता हुआ हिडेन मोबाइल जिसके जरिये दूसरे फ्लैट से वीडियो बनाया जा रहा था ये देखकर उस नौजवान महिला के तो जैसे होश ही उड़ गए क्योंकि वो उस वक़्त नहाने में मशगूल थी और लगभग निवस्त्र भी लिहाजा उसकी निजता का ये वीडियो किसी बिजली गिरने की तरह बन रही थी. लेकिन अगले ही पल वो सम्हल गयी और महिला बाहर निकलकर आई और पास वाले घर में गई, जहां प्रदीप नाम का युवक मौजूद था. पुलिस के अनुसार, महिला ने मोबाइल पहचान लिया और प्रदीप से वीडियो बनाने की बात पूछी, जिससे दोनों में कहासुनी हो गई. उन्होंने बताया कि बाद में युवक के मोबाइल के डिलीट फोल्डर में महिला की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिल गयी
Safe bath In Flat जांच की तो खुला राज

- Safe bath In Flat इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की. इस दौरान शुरुआत में तो युवक लगातार वीडियो या फोटो लेने की बात से इनकार करता रहा. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और युवक का मोबाइल जांचा तो उसमें महिला के फोटो मिल गए. साथ ही पुलिस को उसके फोन में पीड़ित महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिल गए. जिसके बाद पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके बाथरूम की खिड़की से पीड़ित महिला के बाथरूम में देखा जा सकता है. ऐसे में वो पीड़ित परिवार के कई लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बना चुका है.

- Safe bath In Flat पुलिस ने इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. अब उससे और पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि उस व्यक्ति ने ये आपत्तिजनक वीडियो किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तो नहीं साझा किए हैं. हम आपसे भी गुजारिश करते हैं कि ऐसे किसी भी अनजान और नई जगह पर जाएं तो सावधानी ज़रूर बरतें क्योंकि अनजाने में कोई आपके साथ भी ऐसा ही बेहूदा कांड कर सकता है।
कलेजा फट जायेगा हैवानियत सुनकर – https://shininguttarakhandnews.com/brutal-murder-uttarakhand-crime/

