KC Venugopal in Dehradun जमीनी स्तर पर और मेहनत करने की जरूरत – केसी वेणुगोपाल 

KC Venugopal in Dehradun  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। पार्टी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। देहरादून पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (PCC) में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि वेणुगोपाल पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे पार्टी का संदेश भी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस KC Venugopal in Dehradun

कुमारी सैलजा ने कहा कि बैठकों में स्थानीय मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है, जबकि मंदिरों में चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं। उनके मुताबिक, जनता अब भाजपा की सच्चाई समझ रही है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष राजीव महर्षि के अनुसार, वेणुगोपाल प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। 10 जुलाई को वे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ अलग से बैठक करेंगे। कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव हार चुकी है और अब 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने की रणनीति पर काम कर रही है।

 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने बताया कि कांग्रेस के सभी विधायक एवं पूर्व विधायक के साथ आगामी विधानसभा चुनाव, संगठन निर्माण, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण व विस्तृत समीक्षा बैठक हुई । बैठक में संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई को कैसे गांव-गांव और बूथ स्तर तक ले जाना है, इसकी रूपरेखा तैयार की गई। सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं के अटूट परिश्रम और देवतुल्य जनता के इसी विश्वास के बल पर कांग्रेस आगामी चुनावों में पूरी मजबूती के साथ प्रदेश की जनता के बीच जाएगी और जनविरोधी सत्ता को उखाड़ फेंकेगी।