पीएम मोदी के वीडियो मामले में Meta का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को अस्थायी रूप से हटाए जाने के विवाद के बाद Meta ने सख्त कदम उठाते हुए VIP अकाउंट्स के लिए नए नियम ( प्रोटोकॉल) लागू कर दिए हैं। आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि मेटा ने इस मामले में ने सरकार को पत्र भेजकर इस चूक पर खेद जताया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि 28 जुलाई के बाद अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। सरकार फिलहाल कंपनी के स्पष्टीकरण की जांच कर रही है।

10 दिनों के भीतर बैठक

साथ ही मामले के तकनीकी और नीतिगत पहलुओं पर चर्चा के लिए अगले 7 से 10 दिनों के भीतर मेटा के वैश्विक अधिकारियों और भारत सरकार के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक भी निर्धारित की गई बैठक में नीतिगत और तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ सरकार द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मेटा की प्रतिक्रिया पर भी विचार किया जाएगा।

कृष्णन के बताया, “मेटा ने सरकार को पत्र लिखकर इस घटना पर खेद व्यक्त किया है और वीडियो को हटाने के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया है। हम अगले 7-10 दिनों में उनके वैश्विक अधिकारियों से मिलेंगे।”

मेटा ने बताया ऑटोमेटेड गड़बड़ी

PM मोदी की फेसबुक पोस्ट गलती से हटने पर मेटा ने माफी मांगते हुए इसे ऑटोमेटेड गड़बड़ी बताया। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) इस जवाब से असंतुष्ट है और उसने वरिष्ठ ग्लोबल अधिकारियों को तलब किया है। इस विवाद के बीच सरकार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर यूजरनेम व्यवस्था शुरू करने के प्रस्तावों पर भी विचार कर रही है।

हैदराबाद पुलिस ने Meta इंडिया हेड के खिलाफ दर्ज किया मामला

हैदराबाद पुलिस ने CJP आंदोलन के सिलसिले में PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट (छेड़छाड़ किए गए कंटेंट) को लेकर कुछ फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के ऑपरेटर्स और Meta के इंडिया हेड के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।