New Rules For Vip Accounts VIP अकाउंट्स के लिए नए नियम लागू

New Rules For Vip Accounts प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को अस्थायी रूप से हटाए जाने के विवाद के बाद Meta ने सख्त कदम उठाते हुए VIP अकाउंट्स के लिए नए नियम ( प्रोटोकॉल) लागू कर दिए हैं। आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि मेटा ने इस मामले में ने सरकार को पत्र भेजकर इस चूक पर खेद जताया है।इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि 28 जुलाई के बाद अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। सरकार फिलहाल कंपनी के स्पष्टीकरण की जांच कर रही है।

10 दिनों के भीतर बैठक New Rules For Vip Accounts

मेटा ने वीआईपी अकाउंट्स की सुरक्षा के लिए नए नियम लागू किए हैं। मशहूर हस्तियों के वीडियो को हटाने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर इसकी जांच की जाएगी। वहीं, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि जल्द ही मेटा के ग्लोबल प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। कंपनी ने पीएम मोदी के वीडियो हटाए जाने के मामले में खेद व्यक्त किया है।साथ ही मामले के तकनीकी और नीतिगत पहलुओं पर चर्चा के लिए अगले 7 से 10 दिनों के भीतर मेटा के वैश्विक अधिकारियों और भारत सरकार के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक भी निर्धारित की गई बैठक में नीतिगत और तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ सरकार द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मेटा की प्रतिक्रिया पर भी विचार किया जाएगा।कृष्णन के बताया, “मेटा ने सरकार को पत्र लिखकर इस घटना पर खेद व्यक्त किया है और वीडियो को हटाने के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया है। हम अगले 7-10 दिनों में उनके वैश्विक अधिकारियों से मिलेंगे।”

वीआईपी अकाउंट्स के लिए नए नियम

  • अब इन वीआईपी अकाउंट्स द्वारा पोस्ट की जाने वाली सामग्रियों पर केवल एआई (AI) का भरोसा नहीं रहेगा, बल्कि मैनुअली इसका रिव्यू किया जाएगा।
  • किसी भी वीआईपी पोस्ट को हटाने या प्रतिबंधित करने से पहले कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के कई स्तरों पर उसकी समीक्षा की जाएगी।
  • नए नियम के तहत मेटा ने प्रमुख हस्तियों के अकाउंट्स को ‘रिंगफेंस’ करने की योजना बनाई है, यानी किसी पोस्ट को हटाने के लिए दो वरिष्ठ मेटा अधिकारियों की मंजूरी अनिवार्य होगी।
  • इससे पहले एआई-संचालित ऑटोमेटेड मॉडरेशन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण पीएम मोदी का वीडियो डिलीट हो गया था, जिसे सुधारने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा फिल्टर जोड़े गए हैं।