Door Vastu Tips जैसे जैसे समय बदला है, घर की चीजें भी बदली हैं और इनके साथ बदला है आपके घर का दरवाजा. दरवाजा कई तरह का होता है जैसे एक पल्ले वाला दरवाजा, दो पल्ले वाला दरवाजा, स्लाइडिंग दरवाजा और अकार्डियन दरवाजा. ऐसे कई तरह के और दरवाजे इस्तेमाल किए जाते हैं. ये दरवाजे आपके घर को जहां खूबसूरती देते हैं वहीं आपको अलग अलग तरीके से आराम भी देते हैं.
दो पल्ले वाले दरवाजे का फायदा Door Vastu Tips

आप जब अपने गांव या नानी के घर जाएंगे तो आपको अमुमन दो पल्ले वाला दरवाजा देखने को मिलेगा. असल में इन दरवाजों के पीछे आर्किटेक्चर और उस समय की जरूरतें गहरे रूप से जुड़ी हुई है. एक पल्ले वाले दरवाजे पहले की जरूरतों और इमारतों के हिसाब से बनाए जाते थे. आइये जानते हैं कैसे ये दरवाजे सुविधा देते थे.

पहले के घरों में परिवार बड़े होते थे. चाचा, ताऊ के परिवार समेत दादा-दादी और नाती-पोते सभी साथ रहते थे. ऐसे में जब कोई आयोजन किया जाता था तब घर में भीड़ बढ़ जाती थी, तब ये दरवाजा दोनों तरफ खुलकर ज्यादा जगह देता था. इससे आने-जाने और सामान लाने ले जाने में बहुत सुविधा होती थी.

आज के दरवाजे जो एक पल्ले के होते हैं, पूरी तरह खुल जाते हैं, जिससे बाहर से घर के अंदर सरलता से देखा जा सकता है. इसमें घर के अंदर लगभग सारी चीजें आसानी से देखी जा सकती हैं, जबकि दो पल्ले के दरवाजे आपके प्राइवेसी की रक्षा करता है. आप एक पल्ला खोल कर अपना काम कर सकते हैं. इससे कोई बाहर से अंदर की चीजें आसानी से नहीं देख सकता है.

एक पल्ले वाला दरवाजा बहुत भारी होता है. इसको संभालने के लिए कई कब्जों की जरूरत पड़ती है. इसको लाने ले जाने में भी बहुत दिक्कत होती है. जबकी वहीं दो पल्ले वाले दरवाजे का वजन दो भागों में बंट जाती है. ये ज्यादा भारी नहीं होता तथा इसको दरवाजे पर भी आसानी से लगाया जा सकता है.
दो पल्ले वाले दरवाजे का फायदा यह भी है कि आप इसको आधा खोल कर रख सकते हैं, उस आधे हिस्से से रौशनी आसानी से घर के अंदर आती है, और अंधेरे की समस्या नहीं रहती. जबकी एक पल्ले वाले दरवाजे को बंद करने पर वह पूरी तरह रौशनी को रोक देता है. वहीं इससे हवा भी पूरी तरह रुक जाती है. जबकी दो पल्ले वाले दरवाजे से हम हवा को पूरी तरह नहीं रोकते. एक तरफ खुले रहने तथा बंद होने से हवा आती रहती है. इससे तेज हवाओं के झोंको से भी बचा जा सकता है.

