Banshidhar Tiwari DG 80वें स्वतंत्रता दिवस का यह पावन अवसर राष्ट्र के गौरव, शौर्य और असंख्य बलिदानों को स्मरण करने का विशेष दिवस है ये कहना है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का जिन्होंने आज इस गौरवपूर्ण अवसर पर शासकीय आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। साथ ही परिसर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवानों, मीडिया बंधुओं एवं अन्य सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

वहीँ प्रदेश के सूचना मुख्यालय में भी तिरंगा फहराया गया। देहरादून में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक रवि बिजारणिया, मनोज श्रीवास्तव एवं अर्चना, सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर समेत विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

