आशीष तिवारी के साथ एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल का विशेष साक्षात्कार

Dehradun Police News देहरादून के नए एसपी सिटी बने शेखर चंद्र सुयाल ने शाइनिंग समाचार के कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी से ख़ास बात करते हुए अपनी प्रार्थमिकताएँ बताई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करना है साथ ही साथ महिला सुरक्षा और शहर को ट्रैफिक के मुसीबत से निजात दिलाना है।
आशीष तिवारी – राजधानी के सीओ सिटी के बाद अब एसपी सिटी की जिम्मेदारी में क्या चुनौतियां हैं ? Dehradun Police News
शेखर चंद सुयाल – विशेष रूप से मैं पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों और पीड़ितों से खास अपील करूँगा कि बिना किसी डर और माध्यम के वह उनसे सीधे संपर्क करें ताकि उन्हें बिना किसी रूकावट के जल्द से जल्द आपको राहत दी जा सके। पुलिस टीम की तरह काम करती है जिसका मैं अहम हिस्सा बना हूँ। हांलाकि इसके पहले भी देहरादून में मैंने सीओ सिटी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं लिहाजा देहरादून की समस्याओं और यहां के बारे में अच्छी तरह से जानकारी है जिसका फायदा अब एसपी सिटी के रूप में कार्य करते हुए होगा , हालांकि नई जिम्मेदारी के साथ इस बार चैलेंज भी बड़ा है

आशीष तिवारी – आप पब्लिक से सीधा कनेक्शन रखते है तो दूनवासियों से क्या अपील करेंगे ?
शेखर चंद सुयाल – इस बार प्रोफाइल बड़ा है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने का मुझे मौका मिलेगा , उनकी समस्याओं को सुनने का मौका मिलेगा , ऐसे में मेरी कोशिश रहेगी कि एसपी सिटी के रूप में लोगों को जल्द राहत दे सकूँ। हमारे साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में एक प्रभावशाली नेतृत्व है तो उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा तो हम चीजों को बेहतर से बेहतर कर सकेंगे। जब भी जहां भी मुझे विभाग में जिम्मेदारियां मिली है मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है कि किसी भी पीड़ित को या शिकायतकर्ता को अपनी बात कहने के लिए किसी माध्यम या की जरूरत ना पड़े। आसानी से लोग हम तक पहुंच सके इसके लिए फोन पर या हमारे दफ्तर में सीधे संपर्क कर सकते है।

आशीष तिवारी – नशा तस्करों के बढ़ते जाल और युवाओं के बीच नशे की बढ़ती लत कैसे रोकेंगे ?
शेखर चंद सुयाल – बीते कुछ सालों में चीज काफी बदली है सोशल मीडिया का जो नकारात्मक प्रभाव है वह समाज पर पड़ रहा है। उसको लेकर भी हम काम करेंगे साथ ही साथ स्कूल कॉलेज में भी अपनी टीम के साथ लोगों तक अपनी बात पहुंचाएंगे और हमारे युवा जागरुक हो इसका प्रयास करेंगे।
आशीष तिवारी – जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य कैसे बनाएंगे ?
शेखर चंद सुयाल – फरियादियों की हमारे ऑफिस में आसान पहुंच हो और बिना किसी माध्यम के लोग सीधे मुझसे संपर्क कर सकें , अपनी बात बता सके ये सुनिश्चित करूँगा। पुलिस विभाग के द्वारा जो कानूनी समाधान हो वह जल्द से जल्द लोगों को मिल सके वह करने का प्रयास इस नई जिम्मेदारी में करने का भरोसा भी जनता को दे रहा हूँ।

