Blackmailing Gang Busted वो रईसों को फंसाती फिर होटल में लूटती थी…

Blackmailing Gang Busted सावधान – सावधान – सावधान …… डेटिंग ऐप्स के जरिए दोस्ती करने और मौज मस्ती का ख्वाब देखने वाले सावधान …. क्योंकि अमीर पुरुषों को जाल में फंसाने, उन्हें नशीला पदार्थ देकर लूटने और बाद में झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठने वाले एक बड़े गिरोह का फरीदाबाद में भंडाफोड़ हुआ है. फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सनसनीखेज मामले में एक मां-बेटी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और इनका नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों तक फैला हुआ था.

 

टिंडर पर अमीर प्रोफाइल की तलाश Blackmailing Gang Busted


पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी महिलाएं टिंडर पर ऐसे पुरुषों को निशाना बनाती थीं जो आर्थिक रूप से मजबूत और संपन्न दिखाई देते थे. शुरुआत में वे इन पुरुषों से चैटिंग कर दोस्ती बढ़ाती थीं और उनका भरोसा जीतती थीं. भरोसा कायम होने के बाद वे पुरुषों को किसी होटल में डेट के बहाने मिलने के लिए बुलाती थीं. होटल के कमरे में मौका पाते ही वे पीड़ित को खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देती थीं. जैसे ही पीड़ित बेहोश हो जाता था, मां-बेटी उनके पैसे, कीमती जेवरात, मोबाइल और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो जाती थीं.

होश आने पर रेप केस की धमकी


लूटपाट के बाद भी पीड़ितों की मुसीबतें खत्म नहीं होती थीं. जिन मामलों में पीड़ित पुलिस के पास जाने की कोशिश करते या विरोध जताते, वहां मां-बेटी उन्हें झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने और बदनामी की धमकी देती थीं. लोक-लाज और कानूनी झंझटों के डर से कई पीड़ित चुपचाप लाखों रुपये देकर मामले को रफा-दफा करने पर मजबूर हो जाते थे. इसी डर का फायदा उठाकर यह गिरोह लंबे समय से वसूली कर रहा था.

मां-बेटी का ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम ब्रांच की शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का जाल कई राज्यों में फैला हुआ था. आरोपी महिलाओं पर अंडमान द्वीप समूह, गुजरात के सूरत और पूरे दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम देने का गहरा संदेह है. फरीदाबाद पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों, मददगारों और अब तक शिकार बने लोगों का पूरा ब्योरा सामने लाया जा सके….इस खबर का मकसद आपको सतर्क और सावधान करना है ताकि आपके साथ भी कोई ऐसा धोखा न कर दे।