Weird News उत्तर प्रदेश के झांसी में एक होटल में महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चार महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना 24 अक्टूबर की शाम की है। महिला अपने पति नीलेश के साथ होटल में ठहरी थी। मृतक महिला की पहचान मुस्कान सिमौलिया (28) के रूप में हुई है। घटना झांसी के ऋषभ होटल की है। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल है। इसमें महिला का पति और एक होटल स्टाफ कमरे ((रूम नंबर 212) के अंदर जाते दिख रहे हैं। पीछे-पीछे महिला भी कमरे में प्रवेश करती है। महज 5 सेकंड बाद ही महिला कमरे की दहलीज पर ही अचेत होकर गिर पड़ती है। वीडियो में यह नहीं दिख रहा है कि कमरे के अंदर महिला के साथ क्या हुआ? पति उसे उठाकर अंदर ले जाता है।
पति के साथ होटल पहुंची महिला, 6 सेकंड में मौत
आज दिनाँक 25.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस से थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला अस्पताल में एक महिला मृत अवस्था में आने की सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना सीपरी बाजार पुलिस के जिला अस्पताल पहुँचने पर महिला मृत अवस्था में मिली और उसके पति ने बताया… pic.twitter.com/gktzM3pF00
— Jhansi Police (@jhansipolice) October 25, 2026

देखिये सीसीटीवी का वायरल वीडियो – https://x.com/ag_Journalist/
महिला के पिता रामजी लाल आहिरवार ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 29 जून को विदिशा के रहने वाले नीलेश से बेटी का ब्याह किया था। बाद में बेटी ने बताया कि नीलेश पहले से ही विवाहित था। उसकी पहली पत्नी इंदौर में रहती है। पिता का आरोप है कि दामाद ने बेटी का सिर दीवार से लड़ाया। चोट आने से उसकी मौत हुई है। उनका आरोप है कि नीलेश मौसी से मिलाने के बहाने बेटी को ले गया। उन्होंने सवाल उठाया कि मौसी के यहां जाने के बजाय होटल क्यों गया?
अस्पताल में मृत मिली महिला: पुलिस Weird News

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस से थाना सीपरी बाजार पुलिस को जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में एक महिला मृत अवस्था में लाई गई। सूचना के आधार पर थाना सीपरी बाजार पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। वहां महिला मृत अवस्था में मिली। पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि चेकआउट के दौरान कमरे की दहलीज पर अचानक उसकी पत्नी के गिरने से तबीयत बिगड़ गई। उसे होटल स्टाफ की मदद से अस्पताल लाया गया। एसपी ने आगे बताया कि पुलिस और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल के निरीक्षण व होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें महिला का पति और होटल स्टाफ के साथ कमरे की तरफ जाना और अचानक खड़े-खड़े गिरना साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मौत की असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

