Jail Tourism आपको यकीन हो या न हो लेकिन लोग जेल जाना चाहते हैं । बिना किसी गुनाह के वो भी बाकायदा फीस चुकाकर …अरे हुज़ूर ये मजाक नहीं सच है कि आप 500 रुपये देकर जेल की ज़िंदगी Jail Tourism का दिन बिता सकते हैं। क्या है पूरा माजरा आपको आगे बताते हैं ।
Jail Tourism किराए पर जेल का कमरा

- Jail Tourism क्या पैसे देकर खुद जेल जाया जा सकता है ? सुनने में ये सवाल भले ही अजीब लगे लेकिन भारत में एक प्रदेश की सरकार ने जेल को टूरिज्म और राजस्व का स्रोत समझा है। हां, आपने बिल्कुल सही सुना। जेल रूम ऑन रेंट की इस स्कीम में एक व्यक्ति पूरी रात जेल में बिताने का अनुभव हासिल कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जेल के कमरे किराए पर देने की स्कीम से चर्चा में हैं। जानिए पूरा माजरा–

- Jail Tourism लोग अक्सर अपनी शादी, नौकरी, पढ़ाई या जीवन और सफलता से जुड़े किसी लक्ष्य के बारे में ज्योतिषियों या पुजारियों से सलाह लेते हैं। वे अपने ग्रहों की स्थिति को बदलने और ठीक करने के लिए अजीबोगरीब काम भी करते हैं। अब, एक चौंकाने वाले निर्णय में, उत्तराखंड की एक जेल उन लोगों के लिए कमरे किराए पर दे रही है जिससे लोग अपने ‘बंधन योग’ को बाहर निकालना चाहते हैं। स्कीम राशिफल के आधार पर जेल जाने की है। दरअसल, उत्तराखंड की एक जेल में आप सिर्फ 500 रुपये प्रतिदिन में एक कमरा किराए पर ले सकते हैं।

- Jail Tourism मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए हल्द्वानी जेल को ‘जेल पर्यटकों’ के लिए उपयुक्त आवास में बदला जा रहा है। पुनर्निर्मित कराए जा रहे जेल भवनों के बारे में एक रिपोर्ट के अनुसार, हल्द्वानी जेल 1903 में बनाई गई थी। इसके एक हिस्से में छह स्टाफ क्वार्टर के साथ पुराना शस्त्रागार भी शामिल है। इस हिस्से का इस्तेमाल बंद हो गया है। ऐसे में सरकारी स्कीम के तहत 500 रुपये में जेल का कमरा हासिल किया जा सकता है… इन ‘पर्यटक कैदियों’ को जेल की वर्दी और जेल की रसोई में बना भोजन दिया जाता है।
दुर्गा पंडाल है या स्मार्ट गांव , मुस्लिम इलाके में मां दुर्गा के जयकारे https://shininguttarakhandnews.com/durga-puja-2022-prayagraj/

