Wife Files RTI For Salary पति-पत्नी का रिश्ता बेहद करीबी होता है. वे आपस में कुछ भी छिपाते नहीं हैं और हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते हैं. हालांकि कुछ लोग ऐसे ज़रूर होते हैं, जो अपनी पत्नी से सारी चीज़ें बताना नहीं चाहते. ऐसे ही एक शख्स ने अपनी पत्नी से अपनी तनख्वाह छिपा रखी थी. पत्नी ने कई बार ये जानने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसे कानून का सहारा लेकर सही जानकारी मिल सकी…
Wife Files RTI For Salary पत्नी ने लगाई पति की सैलरी जानने के लिए RTI
Wife Files RTI For Salary पति से पत्नी ने उसकी तनख्वाह जानना चाही, जो उसने बताने से इनकार कर दिया. पत्नी भी चुप बैठने वाली नहीं थी, ऐसे में उसने आरटीआई दाखिल करके अपने पति की सैलरी का पूरा ब्यौरा हासिल कर लिया. ये घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है, जहां पत्नी ने अपने ही पति से कानूनी तौर पर बदला ले लिया और वो जानकारी हासिल कर ली, जो पति नहीं देना चाहता था.

- Wife Files RTI For Salary मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजू गुप्ता नाम की महिला ने बाकायदा RTI लगाकर अपने ही पति की सैलरी जानने के लिए रिक्वेस्ट फाइल की और साल 2018-19 और 2019-20 के दौरान पति की सैलरी का सारा ब्यौरा निकलवा लिया. पहले पत्नी ने सीधे इनकम टैक्स ऑफिस की ओर से ये डिटेल मांगी थी, जो देने से इनकार किया गया था क्योंकि पति ने इसकी इज़ाजत नहीं दी थी. इसके बाद उसने Central Information Commission के ज़रिये ये जानकारी निकलवाई. उनकी ओर से महिला को 15 दिन में ये जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा गया.

- Wife Files RTI For Salary दरअसल Central Information Commission ने पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों पर गौर करते हुए ये जानकारी दी है. राजेश रामचंद्र किडिले बनाम महाराष्ट्र एसआईसी और अन्य मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने कहा था कि पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े हुए मामले में पति की सैलरी निजी जानकारी नहीं हो सकती है. ऐसे में तनख्वाह के बारे में जानना उसका अधिकार हो सकता है. अब 15 दिन के अंदर CPIO पति की नेट टैक्सेबल इनकम/ग्रॉस इनकम की जानकारी पत्नी को उपलब्ध कराएगा. हालांकि प्रॉपर्टी, लायबिलिटी, टैक्स रिटर्न, इनवेस्टमेंट और उधार जैसी जानकारी नहीं दी जाएगी, जो निजी की श्रेणी में आते हैं….
करोड़ों की नोट से सजा मंदिर https://shininguttarakhandnews.com/kanyaka-parameswari-temple-news/

