Ima Keithel Manipur अगर आप नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां के महिला बाजार में विजिट जरूर करें। यह एशिया का सबसे बड़ा महिलाओं का बाजार है। यहां से आप ऊनी कपड़ों से लेकर हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट की शॉपिंग कर सकते हैं।
ima keithel imphal शादीशुदा औरतें को ही है बिजनेस की इजाजत

Ima Keithel Womens मणिपुर नॉर्थ इंडिया का एक बहुत खूबसूरत राज्य है। यह राज्य शहीद मीनार, संग्रहालय और झील के लिए प्रसिद्ध है। एक और चीज है, जिसके लिए मणिपुर फेमस है, वो है यहां का महिला बाजार। इस बाजार का नाम है इमा कीथेल। इंफाल की इमा कीथल मार्केट 500 साल पुरानी है। इमा कीथल का मतलब है मदर्स मार्केट। यह मार्केट 16वीं शताब्दी में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे कुछ छोटे स्टॉल्स के साथ शुरू हुआ था और आज ये एशिया का सबसे बड़ा महिला बाजार बन गया है। इस बाजार में घरेलू सामान से लेकर हस्तशिल्प तक सब कुछ मिलता है। यह मार्केट इंफाल की इकोनॉमिक और कमर्शियल एक्टिविटी का हब है। राज्य को बढ़ावा देने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका है। तो आइए जानते हैं इस दिलचस्प मार्केट के बारे में रोचक बातें

Ima Keithel Manipur इस मार्केट की खास बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां 5000 महिलाएं व्यापार करती हैं। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि यहां केवल शादीशुदा महिलाओं को व्यापार करने की इजाजत है। यह प्रथा आज से नहीं बल्कि सालों से चली आ रही है। यहां महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करने के लिए संघ से पैसा उधार लेती हैं और बाद में चुका देती है।

Ima Keithel Manipur करंट अफेयर्स से अपडेट रहती है बिजनेस वुमेन –
Ima Keithel Manipur सबसे अच्छी बात है कि इस बाजार की बिजनेस वुमेन पढ़ीलिखी और जागरूक होती हैं । देश दुनिया के ताजा हालात , मुद्दों और करंट अफेयर्स से अपडेट रहती हैं। वे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खासतौर से चर्चा भी करती हैं। शायद इसी कारण यह बाजार दुनियाभर से घूमने के लिए आए लोगों का सबसे पसंदीदा बाजार है।

Ima Keithel Manipur इमा बाजार में क्या मिलता है –
Ima Keithel Manipur इमा बाजार से आप लगभग सबकुछ खरीद सकते हैं। यहां पर मणिपुरी महिलाएं सारंग-जैसे फानेक और दुपट्टे जैसी इन्नाफिस पहने रहती हैं। आप उनके माथे पर चंदन के लेप की सुंदर लकीरें देख सकते हैं। अगर एक तरफ कोई महिला ग्राहकों को ऊनी सामान बेचती है, तो दूसरे कोने में एक महिला को आप एक किलो मछली तौलते और बेचते देख सकते हैं। आप यहां से सब्जियों और ताजे फल, मछली, मांस और सूखी मछली जैसे खाद्य पदार्थों, स्थानीय जड़ी-बूटियों से लेकर पारंपरिक वेशभूषा और ऊनी और कपड़ों तक आसानी से खरीद सकते हैं। यहां स्टॉल्स पर बैंबू और मेटल का सामान भी मिलता है। तो भारत में नारी शक्ति के इस अनोखे बाज़ार का एक बार आप भी ज़रूर रुख कीजियेगा।
खबर में पढ़िए – कामयाब पति बनने की ट्रेनिंग – https://shininguttarakhandnews.com/bachelors-training/

