देहरादून से अनीता तिवारी की स्पेशल रिपोर्ट –

Uttarakhand Mitra Police खाकी को देख कर लोगों को अजीब सी घबराहट महसूस होती है। जिस वर्दी को देख कर अपराधी डर कर कंपनी लगते हैं वही वर्दी जब मित्र सेवा सुरक्षा और संवेदनशीलता से लोगों से मिलती है तो वो सहज , सौम्य और सरल बन जाती है। उत्तराखंड पुलिस में कई ऐसे अफसर हैं जो अपनी ड्यूटी और सामाजिक सरोकार में ख़ास पहचान रखते हैं।
Uttarakhand Mitra Police हरिद्वार में एसएसपी अजय सिंह की हुई है ताज़ा तैनाती

- Uttarakhand Mitra Police आज दिन बच्चों का था तो एक तरफ जहाँ खेल मंत्री बच्चों के बीच अपने बचपन को दोबारा महसूस कर रहीं थी तो वहीँ मुख्यमंत्री धामी भी बच्चों को सीख दे रहे थे।


- इन सबसे बीच एक तस्वीर मिली हरिद्वार पुलिस की जहाँ चिल्ड्रंस डे पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह बस में बच्चों के बीच नज़र आये। एक स्कूल बस में उन्हें अपने बीच पाकर पहले तो स्कूली बच्चे चौंक गए , लेकिन ये उनके लिए आने वाली ख़ुशी की शुरुआत थी। उन्होंने पहले तो वर्दी में कप्तान को देखा और फिर उनके हाथ में चॉकलेट का डब्बा भी दिखाई दिया। फिर क्या उसके बाद तो गदगद हो उठे बच्चे

- Uttarakhand Mitra Police दरअसल ये पहला मौक़ा नहीं था जब आईपीएस अजय सिंह ऐसे दिखाई दिए हों। आज जब वो मंगलौर से वापस लौट रहे थे तो उन्हें सामने से आ रही स्कूल बस दिखाई दी और वो अचानक उसमें चढ़ गए। जहां बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए उनको चिल्ड्रंस डे की शुभकामनाएं दी। अचानक एसएसपी को अपने बीच पाकर आश्चर्यचकित हुए बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई एवं हल्के फुल्के अंदाज में कुछ सवाल भी पूछे गए जिस पर सही जवाब देने वाले छात्रों को दो-दो चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चहल पहल के इस माहौल में बच्चों को “भविष्य के सपनों को साकार करने हेतु जरूरी टिप्स” दिए। ऐसे ख़ास पल को बच्चों ने भी खूब एन्जॉय किया और चॉकलेट वाले पुलिस अंकल को थैंक्यू कहा।
प्रेमी बना जल्लाद ! 35 टुकड़े कर लिविंग पार्टनर कोGreat फेंका https://shininguttarakhandnews.com/girlfriend-brutal-murder-shradhha/

