Amazing Temple भारत में कई मंदिर हैं वैसे तो लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जहां पर प्रसाद के नाम पर क्या चढ़ता है इस बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे. आप सोच भी नहीं सकते कि ऐसी भी चीज़ है जो भगवान को अर्पित की जाती है. तो आपको बता दें इस मंदिर के बारे में जिसके बारे में आपको भी नहीं पता होगा.
Amazing Temple अजब गजब है भारतीय संस्कृति

- Amazing Temple दरअसल, कोटिकालिना काडू बसप्पा मंदिर जहां पर अजीब चीज़ चढ़ाए जाती है. आमतौर पर भगवान को फूल और प्रसाद चढ़ाया जाता हैं. लेकिन इस मंदिर में पत्थर चढ़ाये जाते हैं. आइये जानते हैं कैसा है रिजर्व.

- Amazing Temple दरअसल, यह मंदिर भारत के दक्षिण में बना है. यहां पर लोगों की भीड़ भी होती है, लेकिन हाथ में फूल लेकर नहीं बल्कि पत्थर लिए. यह मंदिर बेंगलुरु-मैसूर नेशनल हाईवे के मांड्या शहर में स्थित है. किरागांदुरू-बेविनाहल्ली रोड पर बना कोटिकालिना काडू बसप्पा मंदिर पत्थर चढ़ाए जाने के लिए प्रसिद्ध है. यहां अगर आप दर्शन करने जाते हैं तो आपको प्रसाद के तौर पर पत्थर चढ़ाने होंगे. लेकिन पत्थर चढाने के भी नियम जिनका पालन आपको करना होगा.

- Amazing Temple बता दें, यहां आप किसी भी साइज का पत्थर भगवान को समर्पित कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आप एक बार में केवल 3 या 5 पत्थर ही भगवान को चढ़ा सकते हैं. इसका मतलब ये हुआ कि वहां पर भगवान के मंदिर के बाहर पत्थरों की दुकान होगी, क्योंकि जब भगवान को पत्थर ही चढ़ाना है तो फूल माला कौन बेचेगा. यहां पर आने वाले श्रद्धालु अपनी पूजा स्वयं करते हैं. उन्हें न तो पंडित को पैसे देने होते और न ही लम्बी-लम्बी लाइन में खड़े होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना होता है. आपकी मनोकामना पूरी हो गई तो आपको इसके लिए भगवान को मिठाई चढ़ाने की जरुरत नहीं होती है. एक बार जरूर जाएँ इस मंदिर में.
आपकी ये आदतें किडनी खराब कर देगीhttps://shininguttarakhandnews.com/health-tips-for-kedney


