देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –

AAP on BJP आम आदमी पार्टी ने देहरादून में अनोखे अंदाज़ में मंहगी होती गैस , खानपान की वस्तुओं और सस्ती होती शराब पर राज्य सरकार के खिलाफ दिलचस्प विरोध प्रदर्शन किया। टी स्टॉल पर सिलेंडर पर नीम्बू मिर्च लपेटकर भाजपा के खिलाफ प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने हल्लाबोल करते हुए कहा कि सरकार युवा नौजवानों को नशे की ओर धकेलने का काम करना चाहती है महिलाओं के ऊपर चोट पहुंचाने का बड़ा काम सरकार ने किया खाद्य सामग्री से लेकर किताबें ड्रेस स्कूल की फीस बिजली पानी के दाम बढ़ाकर जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डालने का काम सरकार कर रही है
AAP on BJP आप ने किया सिलेंडर को नजर ना लगे प्रदर्शन

- AAP on BJP बिष्ट ने कहा कि नगर निगम में गामा जी ने जिस तरह से 4 साल के अंदर 10 गुनाह संपत्ति अर्जित की है उससे भ्रष्टाचार की नगर निगम में बू आती है इसको धामी सरकार नहीं देख रही ईडी और सीबीआई उत्तराखंड दस्तक नहीं देती जहां जहां भाजपा की सरकार है वहां भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन संस्थाएं केवल विपक्ष को ही अपना निशाना बनाती है।

- AAP on BJP प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा सरकार अपने खजाने को भरने के लिए शराब सस्ती करके नशे को घर-घर तक पहुंचाने का बड़ा काम-धामी जी कर रहे हैं विकास के नाम पर सरकार की कार्यप्रणाली जीरो हो चुकी है अपनी पीठ खुद ही थपथपा कर केंद्र के आशीर्वाद से चल रही सरकार अब महंगाई को बिजली पानी किताब स्कूल की फीस गैस सिलेंडर के दाम दूध महंगा करके महिलाओं की रसोई पर डाका डाल रही है डबल इंजन की सरकार अब जनता के जन सरोकार के कार्यों में रुचि ना दिखाकर नशे को बढ़ावा देने का अपना विकास मान रही है..
क्यों होती है पेट से गुड़गुड़ की आवाज ? https://shininguttarakhandnews.com/stomach-growling-pain/


