देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –
SGRR Honoured News दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधिमण्डल ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने श्री दरबार साहब में मत्था टेका व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला और वर्तमान अध्यक्ष जसबीर सिंह ने श्री महाराज जी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से लगाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन व सामाजिक कार्यों में अभूतपूर्व योगदान के लिए दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताया एवम् उनका अभिवादन किया।
SGRR Honoured News सामाजिक कार्यों के लिए श्री महाराज जी का जताया आभार

SGRR Honoured News श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सोसाइटी सदस्यों का स्वागत किया गया। सोसाइटी के वर्तमान अध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा कि श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी के सहयोग से जनसेवा के कार्यों में हमेशा ही सहयोग प्राप्त होता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों से गरीबों व जरूरतमंद परिवारों के मरीजों को बहुत लाभ मिलता है।

SGRR Honoured News भविष्य में भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व दून सिख वेलफेयर सोसाइटी परस्पर सहयोग से इस प्रकार के शिविर आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह, जी.एस. जस्सल, सोसाइटी के सचिव के.के.अरोड़ा, सोसाइटी के कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह आदि भी प्रतिनिधिमण्डल में शामिल रहे।
आप के रोचक विरोध की दिलचस्प तस्वीरें देखिये https://shininguttarakhandnews.com/aap-on-bjp-dhami-sharab/


