Adani’s Car Collection गौतम अडानी के कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट से लेकर फेरारी कैलिफ़ोर्निया जैसी कई लग्ज़री कारें शामिल हैं। इसके अलावा वो ऑडी क्यू7 में भी सफर करते हुए देखे जाते हैं।
Adani’s Car Collection स्पोर्ट कार के शौकीन अडानी के बेड़े में फेरारी कैलिफोर्निया

- Adani’s Car Collection: आज हम आपको गौतम अडानी के कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे, आपके जेहन में ये सवाल जरूर आता होगा कि, आखिर दुनिया का तीसरा सबसे अमीर शख्स किस तरह की कारों को पसंद करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम अडानी के कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट, फेरारी कैलिफ़ोर्निया, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़, ऑडी क्यू 7 और कई अन्य लग्ज़री कारें शामिल हैं।

- Adani’s Car Collection ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी रोल्स रॉयस की बेहतरीन कार घोस्ट अडानी के गैराज में शामिल सबसे स्पेशल कारों में से एक है। बताया जाता है कि वो इस कार का इस्तेमाल ख़ास मौकों पर ही करते हैं। ये स्टैंडर्ड रोल्स रॉयस घोस्ट नहीं है, बल्कि इसे गौतम अडानी के रूचि के अनुसार कस्टमाइज़ किया गया है। इस कार में कंपनी ने 6.6 लीटर की क्षमता का ट्वीन-टर्बो वी12 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि 562bhp की दमदार पावर और 780Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि ये कार महज 5 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

- Adani’s Car Collection स्पोर्ट कार के शौकीन अडानी के बेड़े में फेरारी कैलिफोर्निया भी शामिल है। आपको बता दें कि, जब इस कार को लॉन्च किया गया था, उस वक्त ये फेरारी की सबसे किफायती स्पोर्ट कारों में से एक थी। फेरारी कैलिफ़ोर्निया केवल 4 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति पकड़ सकता है और इसक टॉप स्पीड 310 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा है। लग्ज़री कारों के शौकीनों के गैराज में बीएमडब्ल्यू शामिल न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। गौतम अडानी के कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज सेडानों का एक पूरा फ्लीट (कई कारें) शामिल हैं,
तुम बहुत मोटी हो गयी हो , सॉरी https://shininguttarakhandnews.com/divorce-for-unfit-figure-wife/

